---Advertisement---

एमजीएम कॉलेज में अब 250 सीटों पर एमबीबीएस की पढ़ाई, केंद्र से मंजूरी

By Riya Kumari

Published :

Follow
एमजीएम कॉलेज में अब 250 सीटों पर एमबीबीएस की पढ़ाई, केंद्र से मंजूरी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : केंद्र सरकार ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जमशेदपुर में एमबीबीएस यूजी व पीजी की सीटें बढ़ाने को आधिकारिक मंजूरी दे दी है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के पत्र के अनुसार, अब एमजीएम में एमबीबीएस की सीटें 150 से बढ़ाकर 250 कर दी गई हैं. इसके साथ ही पीजी की सीटें भी 47 से बढ़ाकर 149 हो गई हैं. यह मंजूरी केंद्र प्रायोजित योजना के तहत मेडिकल कॉलेजों को अपग्रेड करने के उद्देश्य से दी गयी है.

यह भी पढे : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने MRP को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू को सौंपा ज्ञापन

इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के लिए करोड़ मंजूर : सीटें बढ़ने के साथ ही कॉलेज में इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार, नए निर्माण, फैकल्टी व उपकरणों की खरीदारी के लिए 150 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिसमें 90 करोड़ केंद्र सरकार देगी. वहीं, पीजी सीटों के विस्तार की कुल योजना लागत 223.5 करोड़ होगी, जिसमें केंद्र का हिस्सा 134.10 करोड़ रुपये रहेगा. केंद्र ने राज्य सरकार से इस संबंध में एमओयू पर हस्ताक्षर कर जल्द मंत्रालय को भेजने का निर्देश दिया है.

विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी होगी दूर :

एमबीबीएस की 100 सीटें बढ़ने से जहां राज्य के अधिक छात्रों को डॉक्टर बनने का अवसर मिलेगा, वहीं पीजी की सीटें बढ़ने से भविष्य में मेडिसिन, सर्जरी, एनेस्थीसिया, गायनेकोलॉजी, रेडियोलॉजी व बाल रोग जैसे विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता भी बढ़ेगी.

एक नजर में एमजीएम के नये आंकड़े

एमबीबीएस सीटें : पहले 150 थीं, अब बढ़कर 250 हुईं (100 सीटों का इजाफा).

पीजी सीटें : पहले 47 थीं, अब बढ़कर 149 हुईं (102 नई सीटों को मंजूरी).

यूजी फंडिंग : 150 करोड़ रुपये मंजूर (केंद्र का अंशदान 90 करोड़).

पीजी फंडिंग :  223.5 करोड़ की योजना (केंद्र का अंशदान 134.10 करोड़).

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version