सोशल संवाद/डेस्क : महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) ने जूनियर ओवरमैन, माइनिंग सरदार और सर्वेयर के कुल 664 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां नियमित आधार पर की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़ें: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में मशीनिस्ट समेत 151 पदों पर मौके
जूनियर ओवरमैन, कुल पद : 192
योग्यता
- माइनिंग इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री या डिप्लोमा किया हो।
- खान सुरक्षा महानिदेशालय से जारी ओवरमैन योग्यता प्रमाण पत्र या खनन में कोई अन्य प्रमाण पत्र हो।
- वैध प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र हो। वैध गैस परीक्षण प्रमाणपत्र प्राप्त किया हो।
वेतनमान: 47,330 रुपये
माइनिंग सरदार, कुल पद: 448
योग्यता : 12वीं पास हो या माइनिंग इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री या डिप्लोमा किया हो।
वेतनमान: बेसिक पे 47,330 रुपये
सर्वेयर, कुल पद: 24 (अना-08)
योग्यता : 12वीं पास हो। या माइनिंग / माइन सर्वेयिंग इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री या डिप्लोमा किया हो।
वेतनमान : 51,103 रुपये
आयु सीमा : न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 06 अप्रैल 2026 को आधार मानकर होगी।
चयन प्रक्रिया
कंप्यूटर आधारित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
1180 रुपये देय है। दिव्यांगों के लिए शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड की वेबसाइट https://mahanadicoal. in/ पर लॉगइन करें। होमपेज पर ऊपर ‘Careers’ लिंक क्लिक करें। खुलने वाले पेज पर Employment notice for Open/Direct Recruitment -Jr. Overman पर क्लिक करें। नए पेज पर नोटिफिकेशन खुल जाएगी। इसे पढ़कर योग्यता जांच लें। पिछले पेज पर वापस आएं और Apply Online पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
आवेदन शुल्क
1180 रुपये देय है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेटबैंकिंग या यूपीआई से करना होगा। एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।









