Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

मीनाक्षी शेषाद्रि की शानदार वापसी! 40 साल बाद जैकी श्रॉफ के साथ फिर मचाएंगी धमाल

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि लगभग 40 साल बाद अभिनय की दुनिया में शानदार वापसी करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह प्राइम वीडियो की आगामी कोर्टरूम ड्रामा सीरीज़ “नानावटी वर्सेज नानावटी” में अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। दोनों की सुपरहिट जोड़ी 1983 की चर्चित फिल्म “हीरो” के बाद एक बार फिर साथ दिखाई देगी, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

यह भी पढ़े:Virat Kohli और Anushka Sharma पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इस वेब सीरीज़ में भाग्यश्री, राम कपूर और अनुप्रिया गोयनका भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फिलहाल सीरीज़ की शूटिंग मुंबई के अंधेरी वेस्ट और पवई में चल रही है। मीनाक्षी शेषाद्रि के इस शानदार कमबैक को उनके प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी माना जा रहा है।

करीब चार दशक बाद मीनाक्षी शेषाद्रि को फिर से पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। ऐसे में फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह एक बार फिर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेंगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator