Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

दुर्गा पूजा 2026 को लेकर चक्रधरपुर में बैठक, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Meeting held in Chakradharpur regarding Durga Puja 2026
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर : दुर्गा पूजा 2026 के मद्देनजर आज दिनांक 05.10.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट, चक्रधरपुर की अध्यक्षता में अनुमंडल सभागार, चक्रधरपुर में रेलवे क्षेत्र की दुर्गा पूजा समितियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

यह भी पढ़े : एमजीएम कॉलेज : पहले भी हुई थी रैगिंग, धमकी से चुप रहे छात्र

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष, अंचल अधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, रेलवे के पदाधिकारी, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सचिव तथा रेलवे क्षेत्र की विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान रेलवे क्षेत्र में स्थापित सभी पूजा पंडालों के आसपास साफ-सफाई, नालियों में जमा कचरे की सफाई, नालियों के ऊपर स्लैब लगाने, पेड़ों की टहनियों की छंटाई तथा पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं रेलवे के संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही, दुर्गा पूजा के दौरान विसर्जन जुलूस के निर्धारित मार्ग में आने वाले गेट एवं अन्य अवरोधों को अस्थायी रूप से हटाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया, ताकि विसर्जन जुलूस के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

बैठक में विशेष रूप से शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई, विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पूजा समितियों को प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन सुनिश्चित करने को कहा गया।

प्रशासन द्वारा सभी पूजा समितियों से अपील की गई कि वे निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ दुर्गा पूजा पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator