जोड़ा में गजलक्ष्मी पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक, सुरक्षा और यातायात नियंत्रण पर जोर

By Riya Kumari

Published :

Follow
जोड़ा में गजलक्ष्मी पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक, सुरक्षा और यातायात नियंत्रण पर जोर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / बड़बिल (रिपोर्ट: संजय सिन्हा): जोड़ा क्षेत्र की प्रसिद्ध गजलक्ष्मी पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज स्थानीय लक्ष्मी मंदिर परिसर में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया।

यह भी पढ़े : गीतांजलि एक्सप्रेस में यात्री की मौत, 12 घंटे बाद टाटानगर में उतारा गया शव; रेलवे पर उठे सवाल

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

बैठक में जोड़ा नगरपालिका के अध्यक्ष डॉ. जगदीश प्रसाद साहू, बड़बिल के एसडीपीओ देवेंद्रनाथ पिंगुआ, जोड़ा थाना प्रभारी प्रशांत सामल, बड़बिल के अतिरिक्त तहसीलदार, चंपुआ के पूर्व विधायक जीतू पटनायक, जोड़ा ट्रक मालिक संघ के सचिव तथा लक्ष्मी मंदिर कमेटी के सदस्य रवि नारायण दास और हृषीकेश जेना, जोड़ा के पूर्व भाजपा अध्यक्ष रंजीत महाकुड़ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बैठक के दौरान जोड़ा थाना प्रभारी प्रशांत सामल ने पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर अपने विचार रखे। मेले और पूजा मंडप के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। इससे आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा, पूजा देखने आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था करने और यातायात की समस्या को नियंत्रित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके लिए पुलिस प्रशासन के साथ टाटा कंपनी के सुरक्षा कर्मियों को विभिन्न स्थानों पर तैनात करने की व्यवस्था पर चर्चा हुई।

मेले के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मंदिर कमेटी की ओर से विशेष जोर दिया गया।

जोड़ा की प्रसिद्ध गजलक्ष्मी पूजा को सुचारु रूप से संपन्न कराने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन, पुलिस और मंदिर कमेटी के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बैठक में विशेष जोर दिया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट