March 22, 2025 8:26 am

स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट की बैठक सम्पन्न

स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट की बैठक सम्पन्न

सोशल संवाद / जमशेदपुर : स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट की एक बैठक बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में स्वर्णरेखा महोत्सव आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। तय हुआ कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 जनवरी को नदी पूजन कर स्वर्णरेखा महोत्सव मानाया जाएगा। नदी पूजन सोनारी स्थित दोमुहानी नदी घाट पर प्रातः 10.30 बजे और सीतारामडेरा के पाण्डेय घाट पर प्रातः 11.30 बजे किया जाएगा। पूजन के पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

यह भी पढ़े : खरसावां गोली कांड: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इसी दिन संध्या माइकल जाॅन आॅडिटोरियम में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। गोष्ठी में विधायक सरयू राय के साथ ही कई जाने माने पर्यावरणविद् और पर्यावरण प्रेमी शामिल होंगे। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि युगांतर भारती और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष नदी पूजन किया जाता है, जिसमें नदी पूजन कार्यक्रम में शहर एवं प्रदेश के विभिन्न विभुतियां शिरकत करते हैं। इस वर्ष यह 20वां स्वर्णरेखा महोत्सव होगा।

बैठक में मुख्य रूप से ट्रस्टी अशोक गोयल और आशुतोष राय, मुकुल मिश्रा, सुबोध श्रीवास्तव, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पवन सिंह, पप्पु सिंह, सन्नी सिंह आदि मौजुद थे।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Dark Chocolate के फायदे दुनिया के इस देश में 2-2 महीने तक नहीं उगता सूरज किन लोगों को नहीं करना चाहिए सूर्य नमस्कार India ने toss हारने में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड इस देश की है 3 राजधानियाँ राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने