Dr Abhishek Child Care

अभय सिंह व क्षत्रिय समाज के नेताओं को झूठे मुकदमे में फंसाने को लेकर बाबूलाल मरांडी को दिया ज्ञापन

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एम एस “मानस” की उपस्थिति और प्रदेश महामंत्री समरेश सिँह के नेतृत्व मे एक शीर्ष प्रतिनिधि मंडल झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष, श्री बाबूलाल मरांडी जी से मिला एवं जमशेदपुर मे क्षत्रिय समाज के प्रबुद्ध जनो को टारगेट कर उन्हे झूठे मुकदमे में फंसाने, जेल भेजनें एवं अन्य षडयंत्रो के माध्यम से प्रताड़ित करने के विषय मे विस्तार से जानकारी दीl
ज्ञापन मे अभय सिंह की गिरफ्तारी, विधायक सरयू रॉय जी के समर्थकों के साथ सूर्य मंदिर एवं साकची हनुमान मंदिर मामले मे मारपीट, विगत वर्ष पूर्व दुर्गा पूजा के अवसर पर कोरोना गाइड लाईन के बहाने भाजपा नेता अभय सिँह, आजसू नेता चन्द्रगुप्त सिँह पर गैर जमानतीय धारा लगाकर केस दर्ज करने एवं हाल ही मे भाजपा नेता विकास सिँह एवं कांग्रेस पार्टी के नेता पप्पू सिँह परझूठे मामले दर्ज करने के लिए अलोक मे विस्तार से विवरण किया गया है।

ज्ञापन सौंपने वालों मे डॉ एम एस मानस, समरेश सिँह, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिँह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष देवांशु शेखर, रवि शंकर सिँह, अभिमन्यु प्रताप सिँह, राजेश सिँह, सुखदेव सिँह, शुभम सिँह, रौनक सिसोदिया, विशाल सिँह, अभिषेक सिँह, संतोष सिँह, बलदेव सिँह, श्रीकांत सिँह, बिनोद सिँह, अजीत सिँह, पवन सिँह, अर्जुन सिँह, अमर सिँह, संजय सिँह, अनूप सिँह आदि उपस्थित थे।।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator