सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटानगर-राउरकेला और टाटानगर-चाकुलिया मेमू ट्रेनों का परिचालन 11 से 14 जून तक रद्द रहेगा। चक्रधरपुर रेल मंडल से गुरुवार को यह आदेश जारी हुआ है।

यह भी पढे : झारखंड में एनसीईआरटी का क्षेत्रीय केंद्र स्थापित हो : मुख्यमंत्री
रेलवे के अनुसार, सीनी – लीमुरूम स्टेशन के बीच लाइन कोल्हान के अलावा ओडिशा के भी सैकड़ों ग्रामीण यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। जबकि ब्लॉक लेकर रेलवे परिचालन सिस्टम को दुरुस्त करने की तैयारी में है।
जानकार बताते हैं कि ब्लॉक के दौरान लाइन पर काम चलने से हावड़ा-मुंबई मार्ग में अन्य ट्रेनों का भी परिचालन प्रभावित हो सकता है। मालूम हो कि आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण भी टाटानगर की ट्रेनों का परिचालन लगातार प्रभावित हो रहा है।









