मेटा इंडिया चीफ बोले- हमने 50 लाख आपत्तिजनक कंटेंट हटाए:अपराधी तरीके बदल रहे, उन्हें ट्रैक करने की हमारी भी लिमिट तय है

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Meta India Chief says: We have removed 5 million pieces

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : वॉट्सएप पर बातचीत के साथ खरीदारी, बिल पेमेंट और सरकारी सेवाओं का इस्तेमाल बढ़ाना मेटा की भारत में अगली प्राथमिकता है। कंपनी के इंडिया हेड अरुण श्रीनिवास का कहना है कि एआई लोगों के रोजमर्रा के काम आसान करेगा और छोटे कारोबारियों को ग्राहकों तक पहुंचने में मदद देगा।

यह भी पढ़े : Mobile Recharge Price Hike: क्या फिर महंगे होंगे मोबाइल रिचार्ज प्लान? एयरटेल के सुनील भारती मित्तल ने बताई वजह

Sunrise Enclave

हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि मेटा ने 50 लाख आपत्तिजनक कंटेंट हटाए हैं। लेकिन गलत काम करने वाले लगातार तरीके बदलते हैं। अब ये लोगों को बाहरी वेबसाइट या एप पर ले जाते हैं। वहां होने वाली गतिविधियों को देखने या ट्रैक करने की हमारी क्षमता सीमित है। अरुण ने वाॅट्सएप पे, एआई एजेंट और बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री पर कार्रवाई को लेकर भास्कर से अपने विचार शेयर किए।

इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट को बढ़ावा देने के आरोप भी लगे थे

इससे पहले राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने दिल्ली पुलिस को उन आरोपों की व्यापक जांच करने का निर्देश दिया था, जिनमें कहा गया था कि Meta के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम पर पेड विज्ञापनों के जरिए भारत में चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटेरियल (CSAM) को बढ़ावा दिया गया।

NHRC ने पुलिस को यह भी जांचने का निर्देश दिया था कि क्या टेक कंपनी और दूसरे संबंधित पक्षों ने प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज (POCSO) एक्ट के तहत अनिवार्य रिपोर्टिंग से जुड़ी जिम्मेदारियों का पालन किया था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट