Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Commercial कनेक्शन पर लगेगा मीटर

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Meter will be installed on commercial connections
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: मानगो नगर निगम क्षेत्र में पानी कनेक्शन को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। निगम ने अब व्यावसायिक (Commercial) पानी कनेक्शन पर मीटर लगाने का फैसला किया है, ताकि राजस्व में वृद्धि हो सके और घरेलू कनेक्शन के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके। इसके लिए जल्द ही व्यापक सर्वे अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: आसमां से बरस रही आग जमशेदपुर में पारा 41 पार

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

निगम के अनुसार, मानगो में बड़ी संख्या में लोग घरेलू पानी कनेक्शन लेकर उसका उपयोग व्यावसायिक कार्यों में कर रहे हैं, जिससे राजस्व को – नुकसान हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सर्वे के दौरान ऐसे सभी कनेक्शनों की पहचान कर उन्हें कॉमर्शियल श्रेणी में लाया जाएगा और मीटर लगाकर वास्तविक खपत के अनुसार शुल्क लिया जाएगा।

3.6 करोड़ आता है राजस्व :

मानगो क्षेत्र में कुल लगभग 26 हजार पानी कनेक्शन हैं, जिनसे नगर निगम को करीब 3 करोड़ 6 लाख का राजस्व प्राप्त होता है। वहीं, व्यावसायिक कनेक्शन की संख्या 400 से भी कम है, जिनसे मात्र 30 लाख की आय होती है। निगम का मानना है कि कॉमर्शियल कनेक्शन की संख्या बढ़ने और मीटरिंग व्यवस्था लागू होने से आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

निगम उपभोक्ताओं का करेगा सर्वे

निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और कनेक्शन का उपयोग निर्धारित श्रेणी के अनुसार ही करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए टीम गठन कर जल्द ही सर्वे कराया जाएगा कि किस कॉमर्शियल भवन में घरेलू कनेक्शन लिया गया है।

यह कदम जल प्रबंधन को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में उठाया गया है। साथ ही, इससे पानी के अनावश्यक उपयोग पर भी नियंत्रण लगेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator