Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

“विधि आयाम” ग्राहकों के समस्याओं के समाधान करने के लिए उचित मार्गदर्शन

By Muskan Thakur

Published :

Follow
"विधि आयाम" ग्राहकों के समस्याओं
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: 12 नवंबर 2025 को जमशेदपुर भुइँयाडीह स्थित भवपाली भवन में जिला पूर्वी सिंहभूम के विधि आयाम की टोली बैठक क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति, प्रांत उपाध्यक्ष एंजिल उपाध्याय एवं जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर डी. पी. शुक्ल के द्वारा भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्पार्पण व सामने दीप प्रज्ज्वलन करके प्रारंभ हुआ।

ये भी पढे : प्राक्कलन समिति की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

जिला विधि आयाम के टोली निर्माण से लेकर आगामी कार्यक्रमों की सांगठनिक चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्र संगठन मंत्री ने ग्राहक पंचायत के मौलिक कार्य में विधि आयाम की महत्वपूर्ण भूमिका, कार्य पद्धति और नियमित रूप से ग्राहक से संबंधित विषय और विभिन्न व्यवस्थओं के द्वारा लोकहित में चलने वाले विभाग, प्रकल्प, गतिविधियों का सूक्ष्म अध्ययन कर उसे सहज सरल रूप में लोगों के समझ में आने लायक एवं उपयोगी बनाने में टोली को अध्ययन कर विशेषज्ञता प्राप्त करने का सुझाव दिया।

उन्होंने झारखंड में सूचना आयुक्त, लोकायुक्त के नहीं होने से भ्र्ष्टाचार के विरोध में सामान्य जन के संवैधानिक तरह से विरोध करने की प्रक्रिया के शिथिल होने पर विधि क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को चिंतन कर व्यवहारिक रूप से समाधान के लिए प्रयास करने के का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता आयोग में व्यवस्था और नियुक्तियां जैसी समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान दिलाने की आवश्यकता है।व्यक्ति से लेकर समुदाय तक विधि व्यवस्था की अनियमिताओं का शिकार है, सबको कानून की सारी बातें समझ नहीं आती ऐसे में विधि आयाम को एक सेतु की तरह मिडिएशन का कार्य अच्छे से करना चाहिए।

एवं स्थानीय विषयों को लेकर ज्ञापन RTI आदि के प्रयोग सिखाने के लिए कार्यशाला, नियमित बैठकों की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रत्येक महीने कुछ बिंदुओं पर सम्मयक चर्चा करके आगे बढ़ना संगठन का प्राथमिक कार्य है।बैठक में प्रांत संगठन मंत्री वी. प्रभू जी, पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉक्टर अनिता शर्मा , जिला सचिव शम्भू जायसवाल, सह सचिव रोहित राज , विधि प्रमुख सुनिश पांडे ,देवव्रत , शिव शंकर मिश्रा , अधिवक्ता ए. के. उपाध्याय , अधिवक्ता मनोज कुमार मिश्रा , अधिवक्ता पार्थ सारथी मंडल, अधिवक्ता बबीता गुप्ता, अमलेंदु जी उपस्थित रहें ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator