एमजीएम कॉलेज : रैगिंग के दोषियों को नोटिस अभिभावकों को दी सूचना

By Riya Kumari

Published :

Follow
एमजीएम कॉलेज : रैगिंग के दोषियों को नोटिस अभिभावकों को दी सूचना

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में 2026 बैच के छात्रों की रैगिंग के मामले में दोषी पाए गए छात्रों को दंड से संबंधित नोटिस मंगलवार को थमा दिया गया। इस संबंध में उनके अभिभावकों को भी पत्र भेजकर सूचना दी गई है।

यह भी पढे : झारखंड में स्वास्थ्य बीमा योजना का पोर्टल खुला, पेंशनर और विश्वविद्यालय कर्मी 1 नवंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने बताया कि संबंधित छात्र उनसे माफी मांगने भी आए थे। हालांकि, उन्हें स्पष्ट कर दिया गया कि एनएमसी की गाइडलाइन के अनुसार एंटी रैगिंग कमेटी ने दंड तय किया है। कमेटी के निर्णय के अनुसार ही कार्रवाई की गई है। इसे वापस नहीं लिया जाएगा। भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा होने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

प्राचार्य ने बताया कि छात्रों के अभिभावकों को कॉलेज बुलाया गया था, लेकिन कोई नहीं आया। इसलिए उन्हें जानकारी पत्र के माध्यम से दे दी गई है। मंगलवार को पूरे कॉलेज में रैगिंग के मामले और कार्रवाई को लेकर चर्चा होती रही। मामले में 17 छात्रों को दंडित किया गया है। इनमें 2024 बैच के 14 और 2025 बैच के तीन छात्र शामिल हैं। इन पर 2026 बैच के छात्रों की 27 और 30 सितंबर को रैगिंग का आरोप था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version