---Advertisement---

एमजीएम के विस्तार की योजना, बढ़ेंगी सीटें

By Riya Kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : राज्य में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. इसके तहत जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल और धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के विस्तार की योजना तैयार की गयी है. प्रस्ताव के अनुसार एमजीएम में एमबीबीएस सीटों को 250 और पीजी सीटों को 49 से बढ़ाकर 200 करने की योजना है.

यह भी पढे : मुर्गा महादेव स्टेशन के पास मालगाड़ी हादसा, दो डिब्बे पटरी से उतरे, रेल सेवा ठप

इस परियोजना पर करीब 386.47 करोड़ खर्च होने का अनुमान है. इसके तहत आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल, नये शैक्षणिक भवन, छात्रावास और आवासीय परिसर को विकसित किया जायेगा. वहीं, धनबाद के एसएनएमएमसीएच में एमबीबीएस की सीटों को 100 से बढ़ाकर 250 करना है. इसके अलावा पीजी की सीटों को 20 से बढ़ाकर 200 तक बढ़ाने का प्रस्ताव है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version