एमजीएम में 400 करोड़ से बढ़ेंगी सुविधाएं, लाइब्रेरी व हॉस्टल बनेंगे

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
एमजीएम में 400 करोड़ से बढ़ेंगी सुविधाएं, लाइब्रेरी व हॉस्टल बनेंगे

Join WhatsApp

Join Now

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने के लिए जल्द ही संसाधनों का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए राज्य कैबिनेट ने 3 अरब 93 करोड़ 91 लाख 9,600 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़े : झारखंड में पेंशन स्वीकृति की प्रक्रिया हुई डिजिटल, कार्यालय का नही लगाना होगा चक्कर

झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीसीएल) इसके लिए डीपीआर तैयार करेगा। जानकारी हो कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पिछले साल एमबीबीएस की सीटें 50 से बढ़ाकर 150 कर दी गई थीं। अब सरकार ने तीन साल में इसे 150 से बढ़ाकर 250 करने का लक्ष्य रखा है। इसी तरह पीजी की सीटें भी पिछले साल बढ़ाकर 51 की गई थीं। अब तीन साल में इसे बढ़ाकर 150 करने का लक्ष्य है। एनएमसी के मानकों के अनुसार सीटें बढ़ाने के लिए जरूरी संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी।

वर्तमान में कॉलेज में शिक्षकों की कमी है। विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए कक्षाओं की भी कमी है। लेबोरेटरी और लाइब्रेरी छोटी है। इसके अलावा अस्पताल में बड़े उपकरणों और मशीनों समेत कई संसाधनों की कमी है। इन मानकों को पूरा करने के लिए मुख्यालय स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। पिछले दिनों विभागवार शिक्षकों की संख्या बढ़ाई गई है।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। अपर मुख्य सचिव और संयुक्त सचिव ने कॉलेज प्रशासन को सीटें बढ़ाने के लिए आवेदन करने और उसके अनुसार आवश्यकताओं की सूची भेजने का निर्देश दिया है।

मशीन और उपकरणों के लिए विभाग को भेजी सूची

कॉलेज से मशीन और उपकरणों के लिए विभाग को सूची भेजी गई है। भवन निर्माण के लिए भी पहले से प्रयास चल रहा है। वर्तमान में एमबीबीएस, पीजी, जेआर और एसआर के लिए पर्याप्त संख्या में छात्रावास नहीं है। सीटें बढ़ने के बाद छात्रावासों की जरूरत बढ़ेगी। इसे देखते हुए नए छात्रावास बनाए जाएंगे। इसके अलावा कॉलेज के लिए नए भवन, लेक्चर हॉल, लेबोरेटरी और अन्य सुविधाओं के भवन भी बनाए जाएंगे। खेल मैदान समेत अन्य संसाधनों के विकास की भी योजना है। पहले ही प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version