सोशल संवाद / जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल का एकमात्र एक्सरे मशीन शनिवार को खराब हो गई। ऐसे में मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एमजीएम में अपनी दो एक्सरे मशीन है, जिसमें से एक डिजिटल मशीन ही चलती है। दूसरी बंद रहती है।
यह भी पढे : सदर से मरीज रेफर को बताना होगा कारण, रेफरल की आवश्यकता की होगी समीक्षा
डिजिटल मशीन पर इतने मरीजों का दबाव रहता है कि वह आए दिन खराब हो जाती है। एक बार फिर से खराब होने के कारण शनिवार को मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों को एमजीएम परिसर में ही एक एजेंसी द्वारा चलाए जा रहे मशीन पर लोगों को एक्सरे कराना पड़ा। सबसे अधिक
परेशानी उन गरीब मरीजों को हुई, जो पहले अपने राशन कार्ड के आधार पर मुफ्त में एक्सरे करा लेते थे लेकिन यहां पर उन्हें पैसा देना पड़ा। अब जबतक मशीन ठीक नहीं होगी मरीजों की परेशानी कम नहीं होने वाली है। अस्पताल प्रशासन जबतक दूसरे मशीन को बदलकर नया मशीन नहीं लाएगा, तबतक एक ही मशीन पर ज्यादा एक्सरे का जोर रहेगा और ऐसे में मशीन बार-बार खराब होती रहेगी।










