Dr Abhishek Child Care

भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह से स्टेज पर छीना माइक, गाने से रोका

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भोजपुरी इंडस्ट्री में जिन फीमेल सिंगर्स का राज चलता है उनमें शिल्पी राज और प्रियंका सिंह हैं। कोई भी हिट गाना देखेंगे तो पाएंगे कि उनमें इन दोनों में से किसी एक का नाम होगा। भोजपुरी में इतना बड़ा नाम होने के बावजूद प्रियंका सिंह को हाल ही में लाइव स्टेज शो पर अपमानित होना पड़ा है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह स्टेज पर गा रही होती हैं तभी अचानक उन्हें रोक दिया जाता है। यही नहीं उनका माइक तक ले लिया जाता है। वह दोबारा माइक लेती हैं और रोते हुए अपनी बात रखती हैं।

प्रियंका सिंह बिहार के गोपालगंज के थावे महोत्सव में परफॉर्म कर रही थीं। दर्शकों ने उनका स्वागत किया  और उनके लिए तालियां बजाईं लेकिन बीच में ही एंकर रुपम त्रिविक्रम समय की कमी होने की वजह से गाने से रोक देती हैं। वह प्रियंका को रोकते हुए स्टेज पर डीएम को बुलाती हैं। इस बीच स्टेज पर एक दूसरा शख्स आता है और वह प्रियंका के हाथ से माइक छीन लेता है।

प्रियंका वहीं रोने लगती हैं और कहती हैं, ‘यह ठीक नहीं है। मेरे साथ ठीक नहीं हुआ है। ऐसे इस तरह से कलाकार की बेइज्जती नहीं होनी चाहिए कि कोई कलाकार गा रहा हो और आप बार-बार बीच में… मैं गाने के लिए मर नहीं रही हूं। बहुत सारा मंच है गाने के लिए। यहां का जिला प्रशासन आपने बहुत ही गलत किया। बहुत ही गंदा एक्सपीरियंस है मेरा।’

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator