Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

अवैध बालू परिवहन पर खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई, सात हाईवा जब्त

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Mining Task Force cracks down on illegal sand transport
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर खनन टास्क फोर्स ने घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में देर रात से सुबह तक सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान धालभूमगढ़ क्षेत्र से अवैध बालू लदे सात हाईवा वाहनों को जब्त किया गया।

यह भी पढ़े : जीएसटी घोटाला: जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल बेटे समेत गिरफ्तार

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान की शुरुआत रात करीब एक बजे हुई, जो सुबह सात बजे तक जारी रही। जांच के दौरान पकड़े गए सभी सात वाहनों के चालक बालू के परिवहन से संबंधित वैध चालान प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद खनन विभाग की टीम ने सभी वाहनों को जब्त कर धालभूमगढ़ थाना के हवाले कर दिया।
जब्त किए गए वाहनों के नंबर JH05DP 5145, JH05DR 3886, JH05EB 3034, JH09AT 6401, JH05CW 5059, JH01DB 8588 और JH01DY 7953 हैं। विभाग की ओर से मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खनन विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों और वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण और बिना वैध दस्तावेज के परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator