यमुना में चलने वाले क्रूज का मंत्री कपिल मिश्रा ने किया निरीक्षण

By Riya Kumari

Published :

Follow
मंत्री

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने नवी मुंबई में निर्माणाधीन क्रूज़ का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने जानकारी दी कि यह क्रूज़ शीघ्र ही दिल्ली की यमुना नदी में संचालित किया जाएगा। क्रूज़ का निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है और इसे 20 जनवरी को नवी मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा। यह क्रूज़ 4–5 दिनों में दिल्ली पहुँच जाएगा।

यह भी पढे : गुरु तेग बहादुर अपमान मामले पर मंत्री सिरसा का AAP पर हमला, केजरीवाल-आतिशी पर गंभीर आरोप

Sunrise Enclave

कपिल मिश्रा ने बताया कि दिल्ली पहुँचने के बाद क्रूज़ में इंजन फिट किया जाएगा और फरवरी माह में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा इसे दिल्ली की जनता को समर्पित किया जाएगा। यह क्रूज़ यमुना नदी में वज़ीराबाद से सोनिया विहार की ओर अपस्ट्रीम दिशा में संचालित होगा। यह एक घंटे की राउंड ट्रिप होगी, जिसमें एक समय में लगभग 40 लोग यात्रा कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि इस क्रूज़ के माध्यम से दिल्लीवासियों को किफायती दामों पर एक शानदार और लग्ज़री अनुभव मिलेगा। क्रूज़ में भोजन, मनोरंजन और संगीत की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। शुरुआत में व्यक्तिगत एवं समूह पैकेज दोनों की व्यवस्था की जाएगी।

मंत्री कपिल मिश्रा ने यह भी बताया कि जिस स्थान से क्रूज़ का संचालन होगा, वहाँ वॉटर स्पोर्ट्स हब और मनोरंजन गतिविधियों का एक विशेष ज़ोन भी विकसित किया जाएगा। यह परियोजना लंबे समय से दिल्लीवासियों की अपेक्षा रही है, जिसे अब साकार किया जा रहा है। दिल्ली सरकार का यह कदम यमुना के सौंदर्यीकरण, पर्यटन को बढ़ावा देने और राजधानी में नई मनोरंजन सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट