सोशल संवाद/डेस्क : ‘मिर्जापुर’ के फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर ‘Mirzapur: The Movie’ की एडवांस बुकिंग 31 अगस्त से शुरू हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह भी पढे : Samay Raina के बिहारी जोक्स पर Manoj Bajpayee का बयान, बोले- ‘कोई दिक्कत नहीं…’
खास बात यह है कि कुछ सिनेमाघरों में फिल्म के टिकट की कीमत ₹1,800 तक पहुंच गई है।
₹149 से शुरू, ₹1,800 तक पहुंचा टिकट का दाम
एडवांस बुकिंग शुरू होते ही अलग-अलग शहरों में टिकट की कीमतों में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। सामान्य शो के टिकट करीब ₹149 से शुरू हो रहे हैं, जबकि प्रीमियम सीट और खास शो के लिए कीमत काफी ज्यादा है।
नोएडा के DLF Mall of India में रात के शो का एक टिकट ₹1,800 तक पहुंच गया है। वहीं मुंबई समेत कई शहरों में सामान्य शो के टिकट करीब ₹149 से ₹500 के बीच बताए जा रहे हैं।
4 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
‘Mirzapur: The Movie’ सिनेमाघरों में 4 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। यह पहली बार है जब लोकप्रिय ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुणीत कृष्णा ने लिखी है।
बड़े पर्दे पर लौटेंगे गुड्डू और कालीन भैया
फिल्म में अली फजल एक बार फिर गुड्डू पंडित के किरदार में नजर आएंगे। पंकज त्रिपाठी कालीन भैया और दिव्येंदु शर्मा मुन्ना त्रिपाठी की भूमिका में वापसी कर रहे हैं। श्वेता त्रिपाठी शर्मा और श्रिया पिलगांवकर भी अपने पुराने किरदारों में दिखाई देंगी।
पहले दिन कितनी कमाई की उम्मीद?
ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुमान के मुताबिक फिल्म पहले दिन भारत में करीब ₹15 से ₹20 करोड़ की नेट कमाई कर सकती है। अगर एडवांस बुकिंग को दर्शकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिलता है तो ओपनिंग ₹20 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर सकती है।
‘मिर्जापुर’ के फैंस के लिए बड़े पर्दे का नया अनुभव
‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के तीन सीजन पहले ही दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। अब इसी कहानी और किरदारों को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलने वाला है। फिल्म की रिलीज से पहले ही टिकटों की कीमत और एडवांस बुकिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है।









