जनगणना कर्मी बनकर महिला के फ्लैट में घुसे बदमाश, मारपीट कर जेवर लूटे

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
जनगणना कर्मी बनकर महिला के फ्लैट में घुसे बदमाश, मारपीट कर जेवर लूटे

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-15 स्थित श्री कृष्णा उद्यान अपार्टमेंट में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि बदमाश जनगणना कर्मी बनकर एक फ्लैट में दाखिल हुए और अकेली महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के बाद सोने के जेवर लूटकर फरार हो गए।

यह भी पढ़े :JSSC ने रद्द की झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023

जानकारी के मुताबिक, फ्लैट में लीलावती अम्मा अकेली थीं। इसी दौरान एक महिला उनके घर पहुंची और खुद को जनगणना विभाग की कर्मी बताकर बातचीत करने लगी। बातचीत के दौरान ही दो युवक भी फ्लैट में पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने मिलकर महिला को धक्का देकर अंदर कर दिया और उन्हें बंधक बना लिया।

आधे घंटे तक बंधक बनाकर की मारपीट

पीड़िता के अनुसार, बदमाशों ने करीब 30 मिनट तक उन्हें फ्लैट के अंदर बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई और गले से सोने की चेन तथा कान की बालियां उतरवा ली गईं। विरोध करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया।

मारपीट में महिला के मुंह में गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनका एक दांत भी टूट गया। लूटपाट के बाद बदमाशों ने महिला को फ्लैट की बालकनी में बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए।

बालकनी से शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया

बदमाशों के जाने के बाद पीड़िता ने किसी तरह बालकनी से शोर मचाकर पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को बाहर निकाला। इसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही लीलावती अम्मा के पति बी.एस. पिल्लै, जो डिमना स्थित एक ऑटो शोरूम में सेल्स मैनेजर हैं, मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को भी घटना की सूचना दी।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलने के बाद मानगो थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अपार्टमेंट और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद अपार्टमेंट और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। इस घटना ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि अजनबियों को किसी विभाग का कर्मचारी बताकर घर में प्रवेश देने से पहले उनकी पहचान की पुष्टि करना कितना जरूरी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version