---Advertisement---

देवघर बाबा मंदिर में पहली बार लगेगा मिस्ट कूल सिस्टम: कतार में खड़े श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

By Riya Kumari

Published :

Follow
देवघर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : देवघर में बढ़ती गर्मी और उमस को देखते हुए बाबा मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नई पहल शुरू की है। मंदिर परिसर में पहली बार गर्मी के मौसम में “मिस्ट कूल सिस्टम” लगाने की तैयारी की जा रही है। इस आधुनिक व्यवस्था का उद्देश्य लंबी कतारों में खड़े भक्तों को राहत पहुंचाना है।

यह भी पढे : चारधाम यात्रा शुरू, गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले

प्रारंभिक चरण में इस सिस्टम को उन होल्डिंग प्वाइंट्स पर स्थापित किया जाएगा, जहां सबसे अधिक भीड़ रहती है। इसके तहत संस्कार मंडप, सुविधा केंद्र और प्रशासनिक भवन के आसपास के स्थानों को चिन्हित किया गया है। प्रशासन का मानना है कि इससे श्रद्धालुओं को उमस और गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी।

सेंसर आधारित तकनीक से वातावरण रहेगा ठंडा

मिस्ट कूल सिस्टम एक अत्याधुनिक सेंसर आधारित कूलिंग तकनीक है, जो तापमान और आर्द्रता के अनुसार स्वतः काम करती है। जैसे ही वातावरण में गर्मी और उमस बढ़ती है, यह सिस्टम सक्रिय होकर पाइपलाइन के जरिए पानी की हल्की फुहार छोड़ता है।

यह फुहार आसपास के तापमान को कम करती है। वातावरण को ठंडा बनाए रखने में मदद करती है। खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में यह तकनीक काफी प्रभावी मानी जाती है। इससे न केवल श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, बल्कि उन्हें लंबे समय तक कतार में खड़े रहने में भी आसानी होगी।

अब पूरे साल चालू रहेगा यह सिस्टम

मंदिर प्रशासन के अनुसार, अब तक इस तरह की कूलिंग व्यवस्था मुख्य रूप से श्रावण और भादो मेलों के दौरान ही की जाती थी। लेकिन इस बार भीषण गर्मी को देखते हुए इसे सामान्य दिनों में भी लागू करने का निर्णय लिया गया है।

प्रशासन का कहना है कि इस पहल से मंदिर परिसर की व्यवस्था अधिक सुचारु होगी और श्रद्धालुओं का अनुभव बेहतर बनेगा। भविष्य में जरूरत के अनुसार इस सिस्टम का विस्तार मंदिर के अन्य हिस्सों में भी किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक भक्तों को इसका लाभ मिल सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version