Responsive Full Width Slider

इंदिरा नगर-कल्याण नगर अतिक्रमण अभियान पर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, प्रभावित परिवारों को राहत देने की मांग

By Riya Kumari

Published :

Follow
इंदिरा नगर-कल्याण नगर अतिक्रमण अभियान पर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, प्रभावित परिवारों को राहत देने की मांग

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : इंदिरा नगर एवं कल्याण नगर में प्रस्तावित अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर प्रभावित बस्तीवासियों की समस्याओं से अवगत कराया।

यह भी पढे : राष्ट्रीय राजमार्ग 520 के मुख्य मार्ग बीआरपीएल प्लांट निकट बने गढ्ढे दुघर्टना को कर रहे आमंत्रित

इस दौरान बस्तीवासी राहुल रघुवंशी भी विधायक के साथ मौजूद रहे। विधायक ने मुख्यमंत्री से वर्षा ऋतु को देखते हुए फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई स्थगित करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने मांग की कि प्रभावित परिवारों के लिए पुनर्वास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए बिना किसी भी व्यक्ति या परिवार को बेदखल न किया जाए।

पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि बरसात के मौसम में लोगों को बेघर करना मानवीय दृष्टि से उचित नहीं होगा। इसलिए पहले प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था की जानी चाहिए, उसके बाद ही किसी प्रकार की कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक की बातों को गंभीरता से सुना और मामले पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस मुलाकात के बाद प्रभावित बस्तीवासियों को उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का समाधान मानवीय आधार पर किया जाएगा और पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित होने तक उन्हें राहत मिल सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट