Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर विधायक पूर्णिमा साहू ने जताया गहरा शोक, कहा- झारखंड ने अपना अभिभावक खो दिया

By Muskan Thakur

Published :

Follow
MLA Purnima Sahu expressed deep condolences on the demise of Dishom Guru Shibu Soren
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /जमशेदपुर: झारखंड के प्रमुख आंदोलनकारी, पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का निधन झारखंड की राजनीति के साथ समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक संदेश में विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन से हृदय व्यथित है। वे एक नेता के साथ झारखंड की जनभावनाओं के प्रतीक और हर झारखंडी के लिए अभिभावक तुल्य रहे। उनके जाने से जो सामाजिक और राजनीतिक शून्यता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है।

ये भी पढ़े : सत्यपाल मलिक नहीं रहे: पूर्व राज्यपाल का 79 वर्ष की उम्र में निधन

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने अपने जीवन को झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान के लिए समर्पित किया। वे हमेशा वंचितों, आदिवासियों और शोषितों की आवाज बने रहे। उनका जीवन संघर्ष, सेवा और संकल्प का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु की स्मृति और उनके योगदान हमेशा झारखंडवासियों के मन में जीवित रहेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator