---Advertisement---

विधायक सरयू राय ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जुस्को पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं का निरीक्षण किया

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच अपने विधानसभा क्षेत्र में जुस्को द्वारा क्रियान्वित हो रहे पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं का निरीक्षण किया और प्रगति का जायजा लिया। इस क्रम में वे सबसे पहले जोजोबेड़ा के इलाके में गये और वहाँ के नागरिकों से तथा टाटा स्टील यूआईएसएल के पदाधिकारियों से इस संबंध में जानकारी हासिल किया। उन्होंने पाया कि रामाधीन बगान पानी टंकी से जोजोबेड़ा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप बिछाने का कार्य चल रहा है, जिसके दो माह के भीतर पूरा हो जाने की उम्मीद है। इसके बाद टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा पेयजल कनेक्शन के लिए फाॅर्म वितरित किए जाएगा और पेयजल आपूर्ति आरंभ की जाएगी। उन्होंने जोजोबेड़ा में बन रहे खेल मैदान का जायजा लिया और दूरभाष पर अधिकारियों को निर्देश दिया कि मैदान के संबंध में चल रहे विवाद का शीघ्र निपटारा कराएं।

इसके बाद राय ने भुइयांडीह के आॅक्सीजन मैदान में बन रहे पेयजल आपूर्ति पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। टाटा स्टील यूआईएसएल के वहाँ उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि पंपिंग स्टेशन का कार्य 60 प्रतिशत से अधिक पूरा हो गया है, साथ ही साथ मुहल्लों में पेयजल का कनेक्शन देेने के लिए पाइपलाइन डालने का कार्य भी प्रगति पर है। पदाधिकारियों ने श्री राय को बताया कि नंदनगर, बाबुडीह लालभट्टा क्षेत्र में जून माह तक पाइप डालने का कार्य पूरा हो जाएगा और कनेक्शन के लिए फाॅर्म वितरित कर दिए जाएंगे।

राय ने ब्राह्मण बस्ती और ग्वाला बस्ती क्षेत्र के उन इलाकों का भी भ्रमण किया जहाँ पेयजल का कनेक्शन ले लेने बाद घरों तक पानी नहीं पहुँच रहा है। इस संबंध में उन्होंने टाटा स्टील यूआईएसएल के पेयजल एवं सीवेज-डेªेनेज प्रभारी पदाधिकारी से वार्ता किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज से ही ब्राह्मण बस्ती, जोन नं. 4 के उन घरों का सर्वेक्षण किया जाएगा और पता किया जाएगा कि वहाँ पीने का पानी क्यों नहीं पहुँच रहा है। टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों का कहना था कि गर्मी काफी बढ़ जाने के कारण दोपहर में मजदूरों द्वारा किया जा रहा कार्य प्रभावित हो रहा है। श्री राय ने सुझाव दिया कि दिन के बजाय रात में सब कार्य किए जाए। इस इलाके में उन्होंने सफाई व्यवस्था का भी औचक निरीक्षण किया और नालियों की सफाई के लिए जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त को निर्देश दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version