Dr Abhishek Child Care

विधायक सरयू राय ने दो स्थलों पर चहारदीवारी निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
विधायक सरयू राय ने दो स्थलों पर चहारदीवारी निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अपने विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी के अंतर्गत 23 लाख 41 हजार रु. की राशि से दो स्थलों पर चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया । इनमें से कल्याण विभाग की ओर से भुइयांडीह, बाबुडीह में आदिवासी समुदाय के मसना स्थल को संरक्षित करने के लिए घेराबंदी कार्य तथा विधायक निधि से बिरसानगर, जोन नं. 3 ‘डी’, डुंगरी ऊपर शिव मंदिर के समीप चहारदीवारी का निर्माण होना शामिल है।

यह भी पढ़े : नानक पेड़ सेवादल ने पवन को किया सम्मानित

शिलान्यास के मौके पर मुख्य रूप से भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव जी, अनुसूचित मोर्चा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकाश कोया, सुधीर सिंह, विकास गुप्ता, शंकर कर्मकार, हो युवा महासभा जिला अध्यक्ष गोमिया सूंडी, मुंडा समाज केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष नन्दलाल पातर, डाव बिन्दु पहान, उरांव समाज के मुखिया गंगा तिर्की, किशोर सिंह, गुरबा जमुदा, उपेन्द्र बांडरा, गंगा राम बिरुली,अनिल सिंह, सन्तोष पूर्ति, एवं भाजमो भुइयडीह मंडल के पदाधिकारी व वस्तीवसी उपस्तिथ थे । शमसान भूमि के देख-भाल करने वाले मंगरी उरांव, बोका लकड़ा, राज बांकीरा, लाल मोहन, बूम, चैतन लेयंगी, को विशेष सम्म्नीत कीया गया ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator