---Advertisement---

Jharkhand Government : चंपई सोरेन के अलावा जोबा मांझी भी मुख्यमंत्री के रेस में

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देर शाम तक झामुमो, राजद और कांग्रेस के विधायकों के साथ बैठक की. इस बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि जो हेमंत सोरेन चाहेंगे वही होगा. इसको लेकर सारे विधायकों ने अपने लिखित तौर पर मंजूरी दे दी है. वही इस बैठक में चार लोग हाजिर नहीं हुए. 

विधायक सीता सोरेन दिल्ली में है जबकि घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन भी नई दिल्ली में है. उनके भाई बसंत सोरेन भी बैठक में शामिल नहीं हुए थे. बताया जाता है सब कुछ परिवार में भी ठीक नहीं चल रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को लेकर बसंत सोरेन और सीता सोरेन में नाराजगी है. अब तीसरे नाम पर चर्चा हो रही है. बताया जाता है कि चंपाई सोरेन नम्बर वन है जबकि जगन्नाथपुर की महिला विधायक जोबा मांझी को भी एंट्री मिल सकती है. जोबा माझी को भी मुख्यमंत्री बनने पर विचार चल रहा है. जोबा मांझी शहीद परिवार से आती हैं. महिला है और निर्विवाद भी है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---