Dr Abhishek Child Care

मानगो में युवती से मोबाइल छिनतई का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल और बाइक बरामद

By Riya Kumari

Published :

Follow
मानगो में युवती से मोबाइल छिनतई का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल और बाइक बरामद
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-15 स्थित ब्रह्म पथ के पास युवती से हुई मोबाइल छिनतई की घटना का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से छिनतई किया गया मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और वारदात के समय पहना गया शर्ट बरामद किया है।

यह भी पढे : निखार सबलोक हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, सिदगोड़ा में विक्रम शर्मा के कार्यालय का ताला तोड़कर पुलिस ने की तलाशी

20 सितंबर को हुई थी मोबाइल छिनतई

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:35 बजे मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने सड़क पर जा रही युवती से मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की।

फॉरेस्ट क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार

वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-01) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए जवाहरनगर रोड नंबर-14 स्थित फॉरेस्ट क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने छिनतई किया गया मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और वारदात के समय पहना गया फुल शर्ट बरामद किया।

आरोपी की पहचान कलामुद्दीन उर्फ कलाम के रूप में

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कलामुद्दीन उर्फ कलाम (26) के रूप में हुई है। वह सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत गौस नगर बेल चौक का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ साकची थाना में वर्ष 2019 में छिनतई और चोरी से संबंधित मामला दर्ज है। इसके अलावा आजादनगर थाना में वर्ष 2025 में दो अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---