September 22, 2024 11:15 am

कर्नाटक में हजारों महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वाले के लिए मोदी ने मंच से वोट मांगा – प्रियंका

सोशल संवाद/दिल्ली(रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) :  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को कर्नाटक के सेदम में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार किया। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जनता से वादा किया था कि हर साल दो करोड़ नौकरियां दूंगा, किसानों की आय दोगुनी करूंगा। ये सब किसी को नहीं मिला, फिर भी मोदी इस चुनाव में 400 पार कह रहे हैं। इसलिए इस बार का चुनाव नरेंद्र मोदी और जनता के बीच है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कहती है कि उन्होंने देश को मजबूत बनाया। लेकिन नरेंद्र मोदी देश की सारी संपत्ति बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दे रहे हैं, क्या इस तरह देश मजबूत बनेगा। आज 22 अरबपतियों के पास उतना ही पैसा है जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है। खरगे ने कांग्रेस घोषणा पत्र में किए गए वादे दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है, उसे पूरा करके दिखाती है। जनता लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताकर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाए।

वहीं प्रियंका गांधी ने प्रज्वल रेवन्ना द्वारा हजारों महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का जिक्र करते हुए कहा कि इतना भयावह काम करने वाले के लिए मोदी जी ने मंच से वोट मांगा। इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या कहना चाहते हैं। विपक्ष कहां जा रहा, क्या कर रहा है, यह सब मोदी को पता रहता है। लेकिन एक राक्षस देश छोड़कर भाग गया, मोदी जी को पता नहीं चला। मोदी किसी के मंगलसूत्र पर बात करने लायक नहीं हैं। क्योंकि हर बार वे महिलाओं पर अत्याचार करने वाले के साथ खड़े दिखते हैं।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मोदी सरकार में शान, शोहरत और सत्ता की राजनीति चल रही है। इसमें सत्य की कोई जगह नहीं है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास जनता के प्रति कोई जवाबदेही नहीं रही। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में आज भयानक बेरोजगारी है। पिछले दस साल में नरेंद्र मोदी जी ने एक काम ऐसा नहीं किया, जिससे रोजगार मिल सके। आज किसान कमा नहीं पा रहा है, क्योंकि मोदी सरकार ने जीएसटी लगाकर उन्हें बर्बाद कर दिया। छोटे व्यापार से लोगों को रोजगार मिलता था, लेकिन मोदी सरकार ने नोटबंदी कर छोटे व्यापारियों को भी खत्म कर दिया। यहां तक कि जिन संस्थानों से रोजगार पैदा होता था, वे सब उद्योगपति मित्रों को बांट दिए।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
जाने छठ पूजा से जुड़ी ये खास बाते विराट कोहली का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवंबर 1988 को हुआ. बॉलीवुड की ये top 5 फेमस अभिनेत्रिया, जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ की शादी दिवाली पर पिछले 500 सालों में नहीं बना ऐसा दुर्लभ महासंयोग सोना खरीदने से पहले खुद पहचानें असली है या नकली धनतेरस में भूल कर भी न ख़रीदे ये वस्तुएं दिवाली पर रंगोली कहीं गलत तो नहीं बना रहे Ananya Panday करेगीं अपने से 13 साल बड़े Actor से शादी WhatsApp में आ रहे 5 कमाल के फीचर ये कपल को जमकर किया जा रहा ट्रोल…बच्ची जैसी दिखती है पत्नी