राजनीति

एग्जिट पोल्स में तीसरी बार मोदी सरकार

सोशल संवाद/डेस्क: 542 सीटों के 13 पोल में NDA को 365, I.N.D.I.A. को 145 सीटें; ओडिशा-तेलंगाना में भाजपा को दोगुनी सीटें लोकसभा चुनाव के नतीजे से पहले एग्जिट पोल्स में PM मोदी तीसरी बार हैट्रिक लगाते नजर आ रहे हैं। एक पोल में तो NDA 400 के पार तक पहुंच रही है। 13 एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में NDA को 365 और INDIA को 145 सीटों का अनुमान है। अन्य को 32 सीटें मिल सकती हैं। इस बार भाजपा 2019 में मिली 303 सीटों का आंकड़ा पार कर सकती है।

हिंदी पट्टी के राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली में भाजपा को एकतरफा बढ़त का अनुमान बताया गया है। इन राज्यों की 90% से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है।एमपी की 29 सीटों में से भाजपा को 28 से 29 और वहीं राजस्थान में 25 सीटों में से 23 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है।

पोल के मुताबिक बिहार, झारखंड, राजस्थान और महाराष्ट्र में एनडीए को 29 सीटों का नुकसान संभव है। बंगाल में उलटफेर होता दिख रहा है। यहां भाजपा कुल 42 सीटों में से 26 से 31 सीटें मिलने के आसार हैं। ओडिशा, तेलंगाना में भाजपा दोगुनी सीटें बढ़ा सकती हैं।

Nidhi Ambade
Published by
Nidhi Ambade

Recent Posts

  • राजनीति

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चावलिबास पंचायत के अंतर्गत सिंगाती गांव के निवासी मनु दत्ता ने ईचागढ़ विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

सोशल संवाद / डेस्क : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल प्रखंड के चावलिबास पंचायत के…

16 hours ago
  • समाचार

भाजपा के जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सरयू राय से की मुलाकात

सोशल संवाद / जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष सुधांशु ओझा…

16 hours ago
  • समाचार

पोटका विधानसभा से भाजपा की प्रत्याशी मीरा मुंडा ने मेनका सरदार से मुलाकात की

सोशल संवाद / पोटका : आज पोटका विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मीरा…

16 hours ago
  • समाचार

दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आईटीओ से अभियान की शुरुआत कर वाहन चालकों को किया जागरूक

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ): दिल्ली की ‘आप’ सरकार…

18 hours ago
  • समाचार

दिल्ली में प्रदूषण रोकथाम के लिए ग्राउंड जीरो पर उतरी सीएम आतिशी

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली में प्रदूषण रोकथाम के लिए अपनाए जा रहे…

21 hours ago