चीनी एप घोटाले पर श्वेत पत्र जारी कर देश को जवाब दे मोदी सरकार- कांग्रेस

सोशल संवाद/दिल्ली(रिपोर्ट- सिद्धार्थ ) :  कांग्रेस ने कहा कि चीन के नागरिक वू उयानबे ने भाजपा शासित गुजरात में केवल नौ दिनों में 1200 भारतीयों के 1400 करोड़ रुपये ठग लिए और फरार हो गया। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं, मगर भारतीयों को लूटने वाले चीनी घोटालेबाज पर कार्रवाई नहीं हुई। विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और अब चीनी नागरिक वू उयानबे के भागने से साबित होता है कि मोदी सरकार धोखाधड़ी, लूट और विदेशी तटों पर उड़ान की सुविधा देती है। मोदी सरकार को इस घोटाले पर एक श्वेत पत्र जारी कर देश को जवाब देना चाहिए।

नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस संचार विभाग में मीडिया और पब्लिसिटी के चैयरमेन पवन खेड़ा ने कहा कि एक चीनी नागरिक वू उयानबे 2020-22 में भारत में रहा, उसने एक नकली फुटबॉल सट्टेबाजी दानी डाटा एप बनाया। यह घोटालेबाज पाकिस्तान से सटे गुजरात के संवदेनशील इलाकों में रहा। चीनी घोटालेबाज ने नौ दिनों में 1,200 लोगों से 1,400 करोड़ रुपये की ठगी की और देश से भाग गया, लेकिन पीएम मोदी या ग़ृह मंत्री अमित शाह उसे रोक नहीं सके। इतना ही नहीं, भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में पुलिस ने इस फुटबॉल सट्टेबाजी ऐप का प्रचार किया।  कुछ मीडिया रिपोर्टों से यह भी पता चलता है कि लोगों को 4,600 करोड़ रुपये तक का भारी चूना लगाया गया है।

खेड़ा ने कहा कि गुजरात सीआईडी के अनुसार पैसा दुबई और यूरोपीय देशों में भेजा गया। यह एक बड़ा हवाला घोटाला हो सकता है और पैसे का इस्तेमाल आतंकी फंडिंग के लिए किया जा सकता है। दिसंबर 2022 में ही सीआईडी ने एनआईए, ईडी और जीएसटी विभाग को भी जांच में शामिल होने की सूचना दे दी थी। फर्जी कंपनियों के नाम पर कई फर्जी बैंक खाते पंजीकृत किए गए।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

13 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

13 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

14 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

14 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

14 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

14 hours ago