Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा में जुट रही जन सैलाब से मोदी की नींद उड़ गई है : सुधीर कुमार पप्पू

By Nidhi Ambade

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर: राष्ट्रीय जनता दल के लोकप्रिय नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के जन विश्वास यात्रा में लोगों का जन सैलाब देखा जा रहा है जिस कारण से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा की नींद उड़ गई है। जन विश्वास यात्रा की सफलता को लेकर आज सामाजिक न्याय के चिंतक एवं राजद नेता सुधीर कुमार पप्पू ने अपने सोनारी आवास पर केक काटने के बाद अपने समर्थको के बीच उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा से भाजपा नेतृत्व में बेचैनी देखी जा रही है।

आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा और जदयू को जनता नकार देगी। अब यह साफ हो गया है कि बिहार विधानसभा चुनाव बाद तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे क्योंकि जनता का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सांप्रदायिक शक्तियों के साथ हाथ मिलाकर अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार लिया है। अब बिहार से भाजपा और जदयू का सफाया हो जाएगा। बिहार के नौजवान तेजस्वी यादव को बतौर मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं ताकि उन्हें रोजगार मिल सके उपस्थित कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा वाम दल के कार्यकर्ता लल्लन सिंह त्रिभुवन यादव कविंद्र जयकुमार दुबे प्रेम सिंह सर्वेश कुमार महेंद्र यादव अनीता महापात्र हरिश्चंद्र साहू सरिता देवी अष्टमी कर्मकार श्याम सुंदर शर्मा एवं अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता महा गठबंधन के नेता एवं सामाजिक न्याय के योद्धा माननीय लालू यादव के प्रति आभार प्रकट किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator