समाचार

मोदी बोले- कांग्रेस में देशभक्ति की आत्मा दम तोड़ चुकी:इन्हें गणपति से भी चिढ़; मैंने गणेश पूजा की, तो कांग्रेस बेचैन हो गई

सोशल संवाद / डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के अंदर देशभक्ति की आत्मा दम तोड़ चुकी है। वे विदेश से बैठकर एजेंडे चलाते हैं। इन्हें अब गणपति बप्पा से भी चिढ़ होने लगी है। मैंने गणेश पूजा की तो कांग्रेस बेचैन हो गई।

मोदी ने यह बातें महाराष्ट्र के वर्धा में एक रैली को संबोधित की। वे यहां PM विश्वकर्मा योजना के एक साल पूरे होने पर कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। पीएम ने कहा- पुरानी सरकारों में कामगारों के हुनर को सम्मान नहीं मिलता था। कांग्रेस और उनके दोस्तों ने SC/ST को दबाकर रखा। उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया।

हमारी सरकार ने स्किल मंत्रालय बनाया। पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की। एक साल में इस योजना के तहत 8 लाख लोगों को स्किल ट्रेनिंग दी गई है।

मोदी की स्पीच की 4 बड़ी बातें…

गणपति उत्सव पर

पीएम मोदी ने कहा- जिस पार्टी में हमारी आस्था और संस्कृति का जरा सा भी सम्मान होगा, वो पार्टी कभी गणपति पूजा का विरोध नहीं कर सकती। लेकिन आज की कांग्रेस को गणपति पूजा से भी नफरत है। मैं गणेश पूजन कार्यक्रम में चला गया, तो कांग्रेस का तुष्टिकरण का भूत जाग उठा। कांग्रेस गणपति पूजा का विरोध करने लगी। दरअसल पीएम मोदी CJI डीवाई चंद्रचूड़ के घर गणपति पूजन करने गए थे। जिसका विपक्ष ने विरोध किया था।

किसानों को लेकर

PM ने कहा- महाराष्ट्र में दशकों तक कांग्रेस और बाद में महा विकास अघाड़ी सरकार ने कपास को महाराष्ट्र के किसानों की ताकत बनाने के बजाय उन्हें बदहाली में धकेला, किसानों के नाम पर राजनीति की और भ्रष्टाचार में लिप्त रहे। 2014 में जब देवेंद्र फडणवीस की सरकार बनी तो अमरावती में टेक्सटाइल पार्क का काम शुरू हुआ।

दलितों-पिछड़ों पर

कांग्रेस और उसके मित्रों ने जानबूझकर एससी, एसटी और ओबीसी के लोगों को आगे नहीं बढ़ने दिया। हमने सरकारी व्यवस्था से कांग्रेस की इस दलित-विरोधी और पिछड़ा-विरोधी सोच को खत्म कर दिया है। पिछले एक साल के आंकड़े बताते हैं कि एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय विश्वकर्मा योजना का लाभ उठा रहे हैं।

पाकिस्तान के बयान पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ये वो कांग्रेस हैं जिसे टुकड़े-टुकड़े गैंग और अर्बन नक्सल के लोग चला रहे हैं। आज देश की सबसे बेईमान और भ्रष्ट पार्टी कांग्रेस है। देश का सबसे भ्रष्ट परिवार कांग्रेस का शाही परिवार है। ये लोग विदेशी धरती से एजेंडे चलाते हैं। दरअसल पीएम मोदी ने हाल ही में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बयान का जिक्र किया। जिसमें उन्होंने कहा था कि आर्टिकल 370 की बहाली पर पाकिस्तान और कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन की राय एक है।

PM मोदी ने विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को सर्टिफिकेट बांटे

पीएम मोदी ने विश्वकर्मा योजना के एक लाख लाभार्थियों को ऑनलाइन स्किल प्रमाण पत्र बांटे। 75 हजार लाभार्थियों को लोन बांटे। पीएम ने आचार्य चाणक्य कौशल विकास केंद्र योजना का भी शुभारंभ किया। इसके जरिए 15 से 45 साल के युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। राज्य में करीब डेढ़ लाख युवाओं को हर साल मुफ्त कौशल विकास प्रशिक्षण मिलेगा। महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे, डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

टाटा स्टील ने कलिंगानगर में भारत के सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस का उद्घाटन किया

सोशल संवाद / डेस्क : टाटा स्टील ने आज ओडिशा के कलिंगानगर में भारत की…

30 mins ago
  • समाचार

सांसद विद्युत वरण महतो ने अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर टाटानगर से वंदे भारत ट्रेन सेवा प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया

सोशल संवाद / डेस्क : सांसद विद्युत वरण महतो ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय…

35 mins ago
  • राजनीति

छवि धूमिल करने के मामले में विधायक सरयू राय करेंगे मनोज सिंह पर केस, साक्षात्कार प्रसारित करने वाले यूट्यूब चैनल मीडियावाला एक्सप्रेस पर भी करेंगे कानूनी कारवाई

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, यू-ट्युब चैनल मीडियावाला एक्सप्रेस…

39 mins ago
  • समाचार

टाटा स्टील फाउंडेशन ने गर्व के साथ सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल आईटीआई के उद्घाटन की घोषणा की

सोशल संवाद / चांडिल (सरायकेला-खरसावां): टाटा स्टील फाउंडेशन ने झारखंड सरकार के सहयोग से राज्य…

1 hour ago
  • समाचार

दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा राहुल गांधी की आरक्षण समाप्त करने के बयान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( report - सिद्धार्थ प्रकाश ): दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा…

1 hour ago