समाचार

मोदी ने सांसद पद की शपथ ली,शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शपथ लेने पहुंचे तो विपक्ष बोला- NEET-NEET, शेम-शेम

सोशल संवाद / डेस्क : 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो गया है। सबसे पहले सदन में राष्ट्रगान हुआ, उसके बाद पिछले सदन के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद पीएम मोदी ने लोकसभा सदस्य की शपथ ली। मोदी के बाद उनकी कैबिनेट के लोकसभा सांसदों ने शपथ ली। सदन को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। लंच के बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम जब शपथ के लिए बुलाया गया तो विपक्ष ने NEET-NEET, शेम-शेम बोलना शुरू कर दिया। विपक्ष NEET पेपर धांधली में उनके इस्तीफे की भी मांग कर चुका है।

यह भी पढ़े :नीट मेडिकल परीक्षा में धांधली की सीबीआई जांच एवम् परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया

सत्र शुरू होने से पहले संसद पहुंचे PM मोदी ने कहा- देश चलाने के लिए सबकी सहमति जरूरी है। हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। संविधान की मर्यादाओं का पालन करते हुए देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं। देश को एक जिम्मदार विपक्ष की जरूरत है।

संसद में आज और कल नए सांसद शपथ लेंगे। इससे पहले भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को सोमवार सुबह 10 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे।

चंद्रशेखर आजाद बोले- मैं उनकी आवाज हूं, जिन्हें इंसान नहीं समझा गया

पहली बार चुनाव जीतकर संसद पहुंचे आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मैं उन लोगों की आवाज हूं जिन्हें इंसान भी नहीं समझा जाता था। उनकी आवाज दबाई जाती थी। मैं यकीन दिलाता हूं कि जब तक मैं संसद में हूं, मैं लोगों के हक में आवाज उठाता रहूंगा।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • राजनीति

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चावलिबास पंचायत के अंतर्गत सिंगाती गांव के निवासी मनु दत्ता ने ईचागढ़ विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

सोशल संवाद / डेस्क : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल प्रखंड के चावलिबास पंचायत के…

15 hours ago
  • समाचार

भाजपा के जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सरयू राय से की मुलाकात

सोशल संवाद / जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष सुधांशु ओझा…

16 hours ago
  • समाचार

पोटका विधानसभा से भाजपा की प्रत्याशी मीरा मुंडा ने मेनका सरदार से मुलाकात की

सोशल संवाद / पोटका : आज पोटका विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मीरा…

16 hours ago
  • समाचार

दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आईटीओ से अभियान की शुरुआत कर वाहन चालकों को किया जागरूक

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ): दिल्ली की ‘आप’ सरकार…

17 hours ago
  • समाचार

दिल्ली में प्रदूषण रोकथाम के लिए ग्राउंड जीरो पर उतरी सीएम आतिशी

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली में प्रदूषण रोकथाम के लिए अपनाए जा रहे…

21 hours ago