---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

मानसून की गति धीमी, कोल्हान में 3 दिन तक बारिश के आसार कम

By Riya Kumari

Published :

Follow
मानसून की गति धीमी, कोल्हान में 3 दिन तक बारिश के आसार कम

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : अगले तीन दिनों में मौसम के मिजाज में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दौरान बारिश की संभावना काफी कम है। वहीं, अगले 15 दिनों में भी अच्छी बारिश की संभावना नहीं है।

यह भी पढे : एमजीएम में विटामिन डी-3 की जांच शुरू

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून तीन दिन पहले ही झारखंड में प्रवेश कर चुका था, लेकिन कुछ जिलों तक पहुंचने के बाद उसकी गति धीमी पड़ गई थी। अब यह धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। अगले तीन दिनों तक कोल्हान सहित कई जिलों में बारिश नहीं होने की संभावना है। पूरे महीने मानसून का असर अपेक्षाकृत कमजोर रहने की संभावना है।

हालांकि, कोल्हान क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के अपेक्षाकृत नजदीक होने के कारण यहां पश्चिमी जिलों की तुलना में अधिक बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाली मौसमीय गतिविधियों का असर भी इस क्षेत्र पर पड़ सकता है। बारिश कम होने का असर तापमान पर भी दिखाई देने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक होकर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक होकर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गर्मी से बड़ी राहत मिलने मिलने की संभावना नहीं

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि फिलहाल लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर भी पहुंच सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---