Advertisement 2

झारखंड में मॉनसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, 23 को रांची में भारी बारिश, कोल्हान के लिए येलो अलर्ट

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ रांचीः झारखंड में पिछले 24 घंटे में मॉनसून कमजोर रहा, लेकिन आज से इसमें सुधार का पूर्वानुमान मौसम केंद्र ने किया है। मौसम विज्ञान विभाग रांची के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि मध्य बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव बना हुआ है। जिसके कारण झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश का अनुमान है। इधर जमशेदपुर समेत राज्य कई ज़िलों में रुक रूककर बारिश जारी है।

23 को रांची और कोल्हान इलाके में भारी बारिश संभव

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 20 और 21 जुलाई को राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। जबकि 22 और 23 जुलाई राज्य के सभी स्थानों पर बारिश हो सकती है। 20 जुलाई को राज्य के दक्षिणी भाग यानी कोल्हान बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 23 को रांची और आसपास के साथ कोल्हान के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश का अनुमान है। इससे पहले 21 जुलाई तक गर्जन और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। इसको लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version