राज्य के नर्सिंग कॉलेजों में 25 प्रतिशत से अधिक सीटें खाली

By Riya Kumari

Published :

Follow
राज्य के नर्सिंग कॉलेजों में 25 प्रतिशत से अधिक सीटें खाली

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : नर्सिंग कोल्हापूरे प्रदेश के नर्सिंग एंड मिडवाइफ्री (जीएनएम) दाखिले को लेकर एक बार फिर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों में जीएनएम की निर्धारित सीटों का बड़ा हिस्सा अब भी खाली पड़ा हुआ है, जिसे भरने के लिए संबंधित विभागों द्वारा विशेष कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढे : टाटा स्टील में एक नवंबर से जनरल शिफ्ट का समय 8.30 से होगी

आंकड़ों के अनुसार, कोल्हान के कई नर्सिंग संस्थानों में लगभग 25 प्रतिशत से अधिक सीटें रिक्त रह गई हैं, जिससे झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने तीसरे चरण की काउंसिलिंग की शुरुआत कर दी है। पूरे राज्य में जीएनएम नर्सिंग की कुल 5185 सीटें दो राउंड की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद भी रिक्त पड़ी हैं। रिक्त सीटों की स्थिति को स्पष्ट करने के लिए परिषद द्वारा नया कॉलेजवार सीट मेट्रिक्स सार्वजनिक कर दिया गया है।

सीट मेट्रिक्स के मुताबिक जमशेदपुर के गीतिलता स्थित रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में कुल 29 सीटें खाली हैं। जीवन ज्योति स्कूल ऑफ नर्सिंग में कुल 4 सीटें रिक्त हैं। गालूडीह स्थित सरदार पटेल ग्रुप ऑफ एजुकेशन में कुल 26 सीटें खाली हैं। इसी तरह बारीडीह स्थित मर्सी स्कूल ऑफ नर्सिंग में कुल 16 सीटें, ऊषा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में कुल 25 सीटें, जेडी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में कुल 30 सीटें और नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में कुल 30 सीटें खाली हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version