Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

4 दिनों के प्रशिक्षण शिविर में जुटेंगे 500 से अधिक कार्यकर्ता

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/दिल्ली(रिपोर्ट-सिद्धार्थ) : गुरुवार से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का अमृतकाल अभ्यास सत्र पूरे ज़ोर शोर के साथ शुरू होने जा रहा है। इसमें देश भर से 500 से ज्यादा मुस्लिम कार्यकर्ताओं की शिरकत रहेगी। अभ्यास वर्ग को आरएसएस कार्यकारिणी के सदस्य एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार के साथ साथ अन्य बुद्धिजीविओं का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

इस मौके पर मंच के मीडिया प्रभारी शाहिद सईद ने जानकारी दी कि मंच का काम देश के हर छोटे बड़े गंभीर मसलों पर राष्ट्रहित को आगे रखते हुए काम करने की है। इसी कड़ी में एक सजग, सबल, सशक्त भारत बनाने की दृष्टिकोण से यह जरूरी हो जाता है कि मंच के कार्यकर्ताओं के बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने के लिए निरंतर कसरत की परम्परा की जाती रहे। ताकि मंच के हर कार्यकर्ता को अपनी भूमिका और राष्ट्र चिंतन को लेकर कोई दुविधा की स्थिति न रहे।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

मीडिया प्रभारी ने बताया कि विगत बीस वर्षों से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच देश और समाज की आवश्यकता के अनुसार देश के लगभग सभी राज्यों में निरंतर सक्रिय है और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने जिस किसी काम को अपने हाथ में लिया उसे सही अंजाम देके गंतव्य स्थान तक पहुंचने में मदद की है। मंच 20 से अधिक वर्षों से मुस्लिम समाज के बीच आपसी भेद भाव और अशिक्षा को दूर कर तालीम, तहजीब और तरक्की के लिए शिद्दत के साथ काम कर रहा है। मतभेदों को दूर कर लोगों के बीच एकता, अखंडता और सौहार्द को बढ़ाने का काम मंच बखूबी अपने संरक्षक एवं मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में निष्पक्षता के साथ करता आरहा है।

शाहिद सईद ने बताया कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने से लेकर कश्मीर में धारा 370, 35ए के विरूद्ध जनजागरण के विषय तक को बड़ी गंभीरता से लोगों के समक्ष रखने का काम किया है। तीन तलाक पर जागरूकता अभियान चला कर कानूनी अमली जामा पहनाने में भी मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसी कड़ी में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मंच अपना अमृत काल अभ्यास वर्ग मना रहा है। देश भर से कार्यकर्ता भोपाल में इकट्ठा हो चुके हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator