सोशल संवाद/डेस्क : 21 अप्रैल को झारखंड की राजधानी रांची में होने वाली इंडिया गठबंधन की उलगुलान महारैली की तैयारी पुरे झारखंड में जोरों पर है. इसी कड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जुगसलाई से विधायक मंगल कालिंदी ने रैली की तैयारी और उसे सफल बनाने को लेकर अपने आवास में जमशेदपुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की और कुछ दिशा निर्देश दिए. बैठक में विधायक ने कहा कि बीजेपी सरकार ने एक आदिवासी मुख्यमंत्री और जन नेता को साजिश करके जेल भेज दिया है. इसी के खिलाफ यह उलगुलान है,
इस महारैली के बाद झारखंड की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी. विधायक ने और कहा कि महारैली में जुगसलाई विधानसभा से 5000 से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे. मौके पर मनोहर हुसैन, मिथुन चक्रवर्ती, पलटन मुर्मू, नागि मुर्मू, जितेंदर सिंह,नीलम बाड़ा,गोविंदो महतो,विजय महतो,लखन मुर्मू,राम टुडू,रूस धिवर,मलिन मुर्मू, प्रकाश, चिद्दू आदि झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.
सोशल संवाद/जमशेदपुर : झारखंड के कई जिले अब तक तपने लगे हैं। गुरुवार को रांची…
सोशल संवाद/दिल्ली(रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने आज…
सोशल संवाद/डेस्क : देश के अधिकांश राज्यों में इस समय सूरज आग उगल रहा है।…
सोशल संवाद/डेस्क : उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नामांकन…
सोशल संवाद/डेस्क : ओडिशा के गंजम शहर में भाजपा और बीजू जनता दल (BJD) कार्यकर्ताओं…
सोशल संवाद/डेस्क : इस अवसर पर, टाटा स्टील यूआईएसएल ने धतकीडीह सामुदायिक केंद्र में दोपहर…