Dr Abhishek Child Care

मोरिंगा सिर्फ एक सब्जी ही नहीं, एक आयुर्वेदिक शक्तिशाली जड़ी-बूटी

By Riya Kumari

Published :

Follow
Moringa is not just a vegetable, it is a powerful Ayurvedic herb
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : मोरिंगा, जिसे हम सहजन या सहजन के नाम से भी जानते हैं, केवल एक सब्जी नहीं बल्कि एक ऐसी जड़ी-बूटी है जो आयुर्वेद में अपने अनेक स्वास्थ्य वर्धक गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इसके पत्ते ही नहीं, बाल्की फूल और फलियां भी शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। खास कर, इसकी फलियों (बीन्स) का पानी पीना सेहत के लिए अत्यंत उपयोगी मन गया है। आइए जानें, मोरिंगा बीन्स के पानी पीने के कुछ खास फायदे-

यह भी पढ़े : ब्राउन शुगर बनाम व्हाइट शुगर: क्या वाकई ब्राउन शुगर है सेहतमंद या सिर्फ एक मीठा भ्रम?

ब्लड शुगर करे कंट्रोल

सहजन में मौजूद कंपाउंड्स इंसुलिन की एक्टिविटी को बढ़ाते हैं. यह डायबिटिक मरीजों के लिए यह एक नैचुरल सपोर्ट की तरह काम करता है. रोज सुबह खाली पेट इसका पानी पीने से शुगर कंट्रोल हो सकता है

यूरिक एसिड कम करे

इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं जो शरीर से यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करते हैं। ये गठिया और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में उपयोगी है।

पाचन करे दुरुस्त

 इसमें फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. यह कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं कम कर सकता है.

रोग-प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ावा दे

सहजन की फलियों का पानी आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन सी से भरपूर होता है। इसका नित्य सेवन थकन, कामज़ोरी और संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है।

वजन करे कम

यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है. साथ ही भूख को नियंत्रित करता है, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator