---Advertisement---

‘सुबह की लार’ ब्यूटी हैक: क्या पिंपल्स ठीक होती है या नुक़सान

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : पिंपल्स एक ऐसी समस्या है जिससे ज़्यादातर लोग परेशान रहते हैं। चेहरे पर अचानक पिंपल्स होने से आत्मविश्वास पर भी असर पड़ता है। लोग इन्हें ठीक करने के लिए कई घरेलू उपाय आजमाते हैं। हाल ही में, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने एक अजीबोगरीब ब्यूटी हैक का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह पिंपल्स हटाने के लिए सुबह की बासी लार का इस्तेमाल करती हैं।

ये भी पढ़े :भांग का सेवन धूम्रपान से भी अधिक जोखिम भरा हो सकता है, इससे मुंह और फेफड़ों का कैंसर हो सकता है

तमन्ना भाटिया ने इंटरव्यू में बताया कि पिंपल्स हटाने के लिए वह सुबह उठते ही अपनी लार पिंपल्स पर लगाती हैं। उन्होंने कहा कि यह उपाय सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन उन्हें हर बार फायदा होता है।
तमन्ना भाटिया ने इंटरव्यू में बताया कि पिंपल्स हटाने के लिए वह सुबह उठते ही अपनी लार पिंपल्स पर लगाती हैं। उन्होंने कहा कि यह उपाय सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन उन्हें हर बार फायदा होता है।

सुबह की लार में कुछ एंजाइम और बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। इसमें लाइसोजाइम नामक एंजाइम होता है, जो हल्का एंटी-बैक्टीरियल माना जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि यह पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने में मदद कर सकता है

सुबह की लार में कुछ एंजाइम और बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। इसमें लाइसोजाइम नामक एंजाइम होता है, जो हल्का एंटीबैक्टीरियल माना जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि यह पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने में मदद कर सकता है।

हालांकि, संजीवनी क्लिनिक के संस्थापक और डीएमसीएच दरभंगा के गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. संतोष कुमार कहते हैं,
हालांकि, संजीवनी क्लिनिक के संस्थापक और डीएमसीएच दरभंगा के गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. संतोष कुमार कहते हैं, “पिंपल्स हमेशा बैक्टीरिया के कारण नहीं होते। कभी-कभी ये हार्मोनल बदलाव, तैलीय त्वचा या गलत खान-पान के कारण भी हो सकते हैं। ऐसे में बासी लार लगाने से फायदा नहीं बल्कि नुकसान हो सकता है। इसलिए, ऐसे घरेलू उपाय अपनाने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टर या त्वचा विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर लें।”

हर व्यक्ति की लार में बैक्टीरिया का मिश्रण अलग होता है। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो यह संक्रमण, लालिमा या रैशेज़ को बढ़ा सकता है। अगर पिंपल पहले से ही सूजा हुआ या दर्दनाक है, तो लार लगाने से समस्या और भी बदतर हो सकती है।

हर व्यक्ति की लार में बैक्टीरिया का मिश्रण अलग होता है। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो इससे संक्रमण, लालिमा या रैशेज़ बढ़ सकते हैं। अगर पिंपल पहले से ही सूजे हुए या दर्दनाक हैं, तो लार लगाने से समस्या और भी बदतर हो सकती है।

पिंपल्स होने का सबसे बड़ा कारण हार्मोनल बदलाव और अत्यधिक तैलीय त्वचा है। इसके अलावा, त्वचा की खराब देखभाल, असंतुलित आहार और तनाव भी चेहरे पर पिंपल्स का कारण बनते हैं।
पिंपल्स होने का सबसे बड़ा कारण हार्मोनल बदलाव और अत्यधिक तैलीय त्वचा है। इसके अलावा, त्वचा की खराब देखभाल, असंतुलित आहार और तनाव भी चेहरे पर पिंपल्स का कारण बनते हैं।

पिंपल्स से बचने के लिए आपको दिन में दो बार माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धोना चाहिए। ज़्यादा पानी पिएं, स्वस्थ आहार लें और पिंपल्स को फोड़ने की गलती न करें। ऐसे घरेलू उपायों से बचें जो नुकसान पहुंचा सकते हैं।

अगर पिंपल्स बार-बार हो रहे हैं या लंबे समय तक बने रहते हैं, तो किसी त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें। सही इलाज अपनाना ज़रूरी है, क्योंकि बासी लार जैसे घरेलू उपाय त्वचा को नुकसान पहुँचा सकते हैं।
अगर पिंपल्स बार-बार हो रहे हैं या लंबे समय तक बने रहते हैं, तो किसी त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें। सही इलाज अपनाना ज़रूरी है, क्योंकि बासी लार जैसे घरेलू उपाय त्वचा को नुकसान पहुँचा सकते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version