July 27, 2024 8:10 am
Search
Close this search box.

सांसद एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान राउरकेला, ओडिशा में जनता को संबोधित किया

सोशल संवाद/दिल्ली( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : राहुल गांधी ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा- नमस्कार। तो सबसे पहले मैं आपका यहाँ, आप दूर-दूर से आए, भारत जोड़ो यात्रा में आप शामिल हुए, इसके लिए मैं आपको दिल से धन्यवाद करता हूं। पिछले साल हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक की। 4,000 किलोमीटर हम चले और जो नफरत देश में फैलाई जा रही है, उसके खिलाफ हमने ये यात्रा निकाली। बहुत सारे लोग आए, उन्होंने हमें कहा कि देखिए आपने साउथ से नॉर्थ तो कर दिया, ईस्ट से वेस्ट क्यों नहीं कर रहे हैं और इसलिए हमने अब मणिपुर से महाराष्ट्र भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है और आज मैं ओडिशा में आपके सामने यहाँ हाजिर हुआ हूं, राउरकेला में।

आप जानते हो कि यहाँ पर नवीन पटनायक और नरेंद्र मोदी जी की पार्टनरशिप की सरकार चलती है। दोनों मिले हुए हैं, एक साथ काम करते हैं। मुझे पार्लियामेंट में दिखने को मिलता है, जब भी (बीजेपी को) बीजेडी की मदद की जरूरत होती है, मोदी जी कहते हैं बीजेडी के लोग हमें तंग करना शुरू कर देते हैं। तो ये सिर्फ यहाँ बीजेडी नहीं है, यहाँ पर बीजेडी और बीजेपी की पार्टनरशिप है और उससे सिर्फ कांग्रेस पार्टी लड़ रही है।

दूसरा, मैं आपको दो आंकड़े देना चाहता हूं। 30 लाख लोग ओडिशा से बाहर गए हैं, बाकी देश में, बाकी स्टेट्स में मजदूरी कर रहे हैं। क्योंकि ओडिशा की सरकार अपना काम नहीं कर रही है और दूसरा आंकड़ा, 30 अरबपति बाहर-बाहर से ओडिशा का धन लूटने यहाँ आए हैं। ये हालत है प्रदेश की। 30 उद्योगपति, बड़े-बड़े अरबपति बाहर से आए हैं, 30 लाख लोग यहाँ से बाहर गए हैं, वो भूखे मर रहे हैं और यहाँ पर बीजेपी और बीजेडी की पार्टनरशिप  है। हम यहाँ आपकी बात सुनने आए हैं, आदिवासी प्रदेश है। आदिवासियों के खिलाफ यहाँ पर अत्याचार हो रहा है।

पिछड़े लोगों के खिलाफ अत्याचार हो रहा है, दलितों के खिलाफ अत्याचार हो रहा है। हम आपके दिल की बात, मन की बात सुनने आए हैं। 6-7 घंटे हम आपके मन की बात सुनेंगे, 15 मिनट जो आपने हमें बताया और जो हमें लगा, वो हम आपके सामने रखेंगे। सबसे बड़ा मुद्दा ओडिशा में आप जानते हो, मुझे कहने की भी जरूरत नहीं है। सब उद्योग यहाँ बंद कर दिए हैं और देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी 40 साल के बाद यहाँ ओडिशा में और बाकी देश में हैं।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
जाने छठ पूजा से जुड़ी ये खास बाते विराट कोहली का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवंबर 1988 को हुआ. बॉलीवुड की ये top 5 फेमस अभिनेत्रिया, जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ की शादी दिवाली पर पिछले 500 सालों में नहीं बना ऐसा दुर्लभ महासंयोग सोना खरीदने से पहले खुद पहचानें असली है या नकली धनतेरस में भूल कर भी न ख़रीदे ये वस्तुएं दिवाली पर रंगोली कहीं गलत तो नहीं बना रहे Ananya Panday करेगीं अपने से 13 साल बड़े Actor से शादी WhatsApp में आ रहे 5 कमाल के फीचर ये कपल को जमकर किया जा रहा ट्रोल…बच्ची जैसी दिखती है पत्नी