सोशल संवाद / डेस्क : बिद्युत बरण महतो ने जमशेदपुर प्रखंड के उलीडीह क्षेत्र में सांसद निधि से स्वीकृत दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का विधिवत नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
ये भी पढे : छोटा दावना एवं बड़ा दावना में झामुमो का बूथ कमेटी गठन कार्यक्रम संपन्न
सांसद ने उलीडीह डिमना बस्ती में राजू शर्मा के घर से लेकर सोनू चौधरी के घर तक नाली में ढक्कन निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस योजना के पूरा होने से क्षेत्र में गंदगी और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी तथा लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा उलीडीह की साधु कॉलोनी में एन.एन. महतो के घर से अशोक महतो के घर तक और मुकेश प्रभात के घर से लघुराम महतो के घर के आगे तक पेवर्स ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। सड़क बनने से स्थानीय लोगों को जलजमाव और कीचड़ की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर सांसद बिद्युत बरण महतो ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग पर इन योजनाओं को सांसद निधि से स्वीकृति दी गई है ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
लंबे समय से सड़क और नाली की समस्या से जूझ रहे उलीडीह और डिमना बस्ती के ग्रामीणों ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया। शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।










