समाचार

कपड़ा पट्टी दुर्गा पूजा पंडाल का सांसद जोबा माझी ने किया उद्घाटन

सोशल संवाद / चक्रधरपुर : बुधवार की शाम सांसद जोबा माझी ने शहर के कपड़ा पट्टी स्थित श्री श्री कपड़ा पट्टी दुर्गा पूजा समिति पंडाल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने मां दुर्गा के दरबार में मत्था टेका और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। इससे पूर्व सांसद के पहुंचने पर पुजा समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद ने पूजा समिति के स्मारिका का विमोचन किया। मालूम हो कि सांसद जोबा माझी 1974 में स्थापित श्री श्री कपड़ा पट्टी दुर्गा पूजा समिति की संरक्षक है। सांसद ने कहा दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

यह भी पढ़े : अर्जुन मुंडा ने किया जुगसलाई में पूजा पंडाल का उद्घाटन

पूजा इस विश्वास को भी मजबूत करती है कि अंतत: सत्य और न्याय की जीत होती है। यह विश्वास हमें प्रेरणा देता है कि ईमानदारी, सच्चाई और न्याय के रास्ते पर चलना चाहिए। पूजा पंडाल उद्घाटन के मौके पर समिति के अध्यक्ष सह झामुमो के युवा नेता जगत माझी, उपाध्यक्ष पवन शर्मा, संतोष मिश्रा, सचिव डा. शिवपूजन सिंह, सह सचिव मनोज भंसाली, प्रो. विकास कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव राम प्रकाश साह, प्रो.डा. रामनाथ प्रसाद, सह कोषाध्यक्ष अमर साव, शिव कुमार दीक्षित, तापस कुमार दे, प्रदीप अग्रवाल, मनोज भगेरिया, राहुल सिंह, सुभाष तिवारी समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

झारखण्ड का यह उभरता हुआ कलाकार, निकालता हैं मोटू-पतलू की हुबहू आवाज

सोशल संवाद / सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के ओड़िया पंचायत…

24 mins ago
  • समाचार

डॉक्टर अजय कुमार को पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस के प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल

सोशल संवाद / जमशेदपुर : डॉक्टर अजय कुमार को पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस के प्रत्याशी बनाए…

44 mins ago
  • समाचार

15 वंचित बच्चों ने आकाश स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शुरू किया अपना शैक्षिक सफर

सोशल संवाद / जमशेदपुर : ग्रीन स्काई फाउंडेशन द्वारा संचालित एक सराहनीय पहल के तहत…

54 mins ago
  • राजनीति

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चावलिबास पंचायत के अंतर्गत सिंगाती गांव के निवासी मनु दत्ता ने ईचागढ़ विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

सोशल संवाद / डेस्क : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल प्रखंड के चावलिबास पंचायत के…

18 hours ago
  • समाचार

भाजपा के जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सरयू राय से की मुलाकात

सोशल संवाद / जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष सुधांशु ओझा…

18 hours ago