---Advertisement---

सांसद बिद्युत महतो ने दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी, संवेदना व्यक्त की

By Riya Kumari

Published :

Follow
MP Vidyut Mahato paid tribute to late minister Ramdas Soren and expressed condolences.

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : सांसद  बिद्युत बरण महतो ने आज घोड़ाबांधा, जमशेदपुर में झारखंड के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन जी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

यह भी पढ़े : अटल भारतीय राजनीति की सबसे स्वच्छ, दूरदर्शी और प्रेरणादायी शख्सियत : काले

सांसद महतो रामदास सोरेन को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे एक बहुत ही नेक इंसान थे। झारखंड अलग राज्य आंदोलन के प्रमुख, ईमानदार एवं जुझारू सिपाही थे। हमलोगों ने साथ- साथ मिलकर और कदम से कदम मिलाकर अलग राज्य के निर्माण की लंबी लड़ाई लड़ी। आज भी वे सारे घटना क्रम मानस पटल पर इस कदर उभर रहे हैं मानो कल की ही बात है। उनका इस तरह और इतना जल्दी जाना अविश्वसनीय हैं ।उनके आकस्मिक निधन से अत्यंत मर्माहत हूँ। मारांग बुरू से प्रार्थना करता हूँ उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। साथ ही शोक संतप्त परिवार को दुख से उभरने की शक्ति प्रदान करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---