Dr Abhishek Child Care

सांसद विद्युत महतो ने बेंगलुरु में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते हुए जनजातीय गौरव का संकल्प दोहराया

By Riya Kumari

Published :

Follow
सांसद
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सांसद विद्युत वरण महतो ने आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि सांसद महतो संसदीय समिति की दौरे पर हैं । आज बेंगलुरु में अन्य पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी संसदीय  समिति के अध्यक्ष सहित सभी सांसदों ने भगवान बिरसा मुंडा को अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

यह भी पढे : कला कार्निवल 2025: आर्टिस्ट ऑफ़ जमशेदपुर द्वारा आयोजित हो रहा शहर का सबसे बड़ा कला एवं सांस्कृतिक महोत्सव

 इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सांसद महतो ने कहा भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के अन्याय, आतंक और गुलामी के विरुद्ध आजादी का उलगुलान किया था। उन्हीं के उलगुलान का यह प्रतिफल है कि एक और हमें देश की आजादी मिली वहीं दूसरी ओर झारखंड अलग राज्य मिला। सांसद महतो ने कहा झारखंड अलग राज्य बनने के बाद भी बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड अभी काफी दूर है।

आज के अवसर पर हम सभी संकल्प लेते हैं कि झारखंड को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे ।सांसद महतो ने यह भी कहा कि आज का दिन विशेष कर जनजातीय समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए ही आज के दिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। आज पुनः संकल्प लेने का दिन है कि हम उनके बताए हुए पदचिन्हों का अनुकरण करें।आज मुख्य रूप से संसदीय समिति के अध्यक्ष सतना के सांसद गणेश सिंह समेत समिति के सभी सांसद शामिल थे ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version