समाचार

सांसद विद्युत वरण महतो ने जनहित के लिए निरंतर संघर्ष करते-करते अंततःएक बड़ी कामयाबी हासिल की है

सोशल संवाद/डेस्क: सांसद विद्युत वरण महतो ने जनहित के लिए निरंतर संघर्ष करते-करते अंततःएक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

उन्होंने टाटा से बक्सर के बीच में रेल सेवा प्रारंभ करने की अपने वादे को अमली जामा पहनाने में सफलता हासिल की है।अब टाटा आरा एक्सप्रेस (18183/18184)को बढ़ाकर बक्सर तक करने की मंजूरी रेल मंत्रालय ने प्रदान कर दी है।

रेल मंत्रालय द्वारा निर्गत सूचना के मुताबिक अब यह ट्रेन प्रतिदिन की भाँति 8:15 पर टाटानगर रेलवे स्टेशन से खुलेगी और रात्रि 10:50 पर बक्सर पहुंचेगी। आरा के बाद यह ट्रेन बिहियां, रघुनाथपुर और डुमरावं स्टेशन पर रुकेगी। इस आशय की सूचना आज दूरभाष पर आज सांसद महतो को प्रदान की गई। सांसद महतो ने टाटा से बक्सर के बीच ट्रेन सेवा प्रारंभ होने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि उन्होंने इसके लिए अनेकों बार रेल मंत्रालय और रेल मंत्री के कार्यालय का चक्कर लगाया। जब भी रेल मंत्री से मुलाकात होती थी मैं निश्चित रूप से उन्हें स्मरण कराता था।

अंततः यह प्रयास सफल हो सका।

सांसद महतो ने टाटा से बक्सर के बीच रेल सेवा प्रारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को अपनी ओर से एवं जमशेदपुर की जनता की ओर से धन्यवाद दिया है।

सांसद महतो ने कहा कि अब इस ट्रेन सेवा से न सिर्फ जमशेदपुर बल्कि आसपास के समस्त कोल्हनवासी क्षेत्र की जनता जो बक्सर ट्रेन सेवा की मांग कर रही थी कर रहे थे उन्हें काफी सहुलियत मिलेगी और इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश जाने वाले लोग भी लाभान्वित होंगे। सांसद महतो ने कहा बेहतर ट्रेन सेवा मोदी सरकार की गारंटी है।

Nidhi Ambade
Published by
Nidhi Ambade

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

12 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

13 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

13 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

13 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

14 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

14 hours ago