---Advertisement---

सांसद विद्युत वरण महतो ने चमरिया गेस्ट हाउस स्थित शहीद निर्मल महतो की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सांसद विद्युत वरण महतो ने सिमरिया बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस स्थित शहीद निर्मल महतो की जयंती पर उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। आज इस अवसर पर उन्हें याद करते हुए सांसद महतो ने कहा निर्मल दा एक जुझारू प्रवृत्ति के इंसान थे उन्होंने शोषण और दमन के खिलाफ आंदोलन खड़ा किया। उन्होंने एकजुट होकर लोगों को अपना अधिकारों के लिए लड़ने का प्रेरणा प्रदान की। सांसद महतो ने कहा निर्मल दा एक  ऐसा समाज का निर्माण चाहते थे जो शोषण पर आधारित नहीं हो। इसके साथ ही साथ उन्होंने अलग झारखंड राज्य के लिए युवाओं को बड़ी संख्या में प्रेरित किया।

जिसका  परिणाम है झारखंड राज्य। सांसद महतो ने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण होकर लंबा समय बीत चुका है लेकिन अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। आज इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। आज मुख्य रूप से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में रीता मिश्रा, मुचिराम बाउरी,दीपू सिंह ,चंचल चक्रवर्ती, प्रशांत पोद्दार, विनोद राय, बजरंगी पांडे, ललन यादव ,अभय चौबे,आनंद शर्मा, अशोक मिश्रा, विजय सिंह ,सानंद प्रधान सुनील सिंह मुंडा, अमर सिंह,नारायण महतो वीरेन महतो ,मनोज बाजपेई, मोंटी अग्रवाल लीना चौधरी ,रीता सिंह, रूपा मूनका, गोपाल जायसवाल ,मनीष पांडे ,नारायण प्रसाद ,संजय रजक ,रमेश प्रसाद ,विमल महतो समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---