राजनीति

सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की

सोशल संवाद/डेस्क : सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की एवं पारडीह से बालिगुमा तक के लिए एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण की कार्य को प्रारंभ करने के संबंध में जानकारी ली। इस संबंध में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सांसद महतो को सूचित किया की डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण कार्य की लागत राशि और बढ़कर लगभग 2200 करोड़ के आसपास होने जा रही है। इस कारण से इसकी स्वीकृति पुनः कैबिनेट के माध्यम से लेने की जरूरत है।

यह भी पढ़े : मंदिरों में विवाद के बाद अब गुरुद्वारों में भी विवाद करा रहें सरयू राय – कुलवंत सिंह बंटी

साथ ही उन्होंने सांसद महतो को यह भी सुझाव दिया की वर्तमान में सिंगल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर अर्थात फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सकता है और इसके बाद शेष कार्य किया जा सकता है। इस परिस्थिति में पूर्व के निर्धारित बजट में यह कार्य प्रारंभ कराया जा सकता है। इस पर सांसद महतो ने कहा कि वर्तमान में तत्काल जरूरत फ्लाई ओवर की है ।

इस पर केंद्रीय मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को इस बाबत आवश्यक दिशा निर्देश दिया एवं कहा कि कार्यस्थल का दौरा कर तत्काल इस कार्य का प्रारंभ होना सुनिश्चित कराया जाए। इसके अतिरिक्त सांसद महतो ने घाटशिला के फूलडूंगरी एवं बहरागोड़ा के कालियाडिंगा चौक के पास अंडरपास के लिए भी उनसे आग्रह किया ।इस पर भी केंद्रीय मंत्री ने अपनी सहमति दी। इसके अतिरिक्त धालभूमगढ़ के पास एक बाईपास सड़क बनाने का भी स्वीकृति केंद्रीय मंत्री ने दी।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

12 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

12 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

13 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

13 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

13 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

13 hours ago