सांसद विद्युत वरण महतो ने टुसू पर्व एवं मकर संक्रांति के मद्देनजर सोनारी स्थित दोमुहानी नदी क्षेत्र का किया दौरा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
सांसद विद्युत वरण महतो ने टुसू पर्व के मद्देनजर दोमुहानी नदी का किया दौरा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो ने टुसू पर्व एवं  मकरसंक्रांति के अवसर पर सोनारी स्थित दोमुहानी नदी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सफाई अभियान का जायजा लिया और सफाईकर्मियों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने क्षेत्र में साफ-सफाई की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया और जुस्को के अधिकारियों से समन्वय बनाकर स्वच्छता के प्रयासों को और प्रभावी बनाने की बात कहीं।

यह भी पढ़े : ध्यान फाउंडेशन कर रहा है तीन दिवसीय अमृतमयी गौ कृपा कथा का आयोजन

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

सांसद ने कहा कि टुसू पर्व झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है और इस अवसर पर दोमुहानी जैसे धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व के स्थानों की स्वच्छता और सुंदरता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पर्व पर बड़ी संख्या में लोग नदी क्षेत्र में एकत्रित होते हैं, जिसके कारण स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। सफाईकर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए सांसद महतो ने उनकी मेहनत की सराहना की और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही, जुस्को के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करें और पर्व के दौरान स्वच्छता व्यवस्था को सुनिश्चित करें। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और पर्व को पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता के साथ मनाएं।

इस दौरान मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि चित्तरंजन वर्मा, जिला मीडिया सह प्रभारी अखिलेश सिंह, बिस्टूपूर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार, सतेन्द्र सिंह यादव, कृष्णा यादव, डाक्टर दिपक घोष, सुखदेव सिंह, शंकर राय,काजल मुखर्जी, कैलाश सरदार, सरिता लाल, कबिता मुंडा, तापस नंदी, अमर दास, रासबिहारी प्रसाद, सुरेश प्रसाद साहू, उत्तम, पप्पू साहू, राकेश सहित अन्य उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---