MGM में MRI व सीटी स्कैन की सुविधा शीघ्र

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
MRI and CT scan facilities to be available soon at MGM

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल का मंगलवार को झारखंड के निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सिद्धार्थ सान्याल ने निरीक्षण किया। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल एवं अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बलराम झा के साथ बैठक की।

यह भी पढ़े : डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट रेडीनेस प्रोग्राम आयोजित

Sunrise Enclave

वह सबसे पहले इमरजेंसी पहुंचे। स्ट्रेचर पर मरीज देखकर उन्होंने पूछा कि इतनी भीड़ कैसे है। इस पर अधीक्षक ने मरीजों की बढ़ती संख्या के बारे में जानकारी दी। डॉक्टरों के एप्रन नहीं पहनने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी की जानकारी ली। वह हड्डी रोग विभाग और गायनी विभाग के वार्ड में गए तथा वहां रजिस्टर देखा। उन्होंने डॉक्टरों एवं मरीजों से बात की।

अधीक्षक के साथ बैठक कर अस्पताल की सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि एमजीएम अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। बहुत जल्द यहां सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध होगी तथा एमआरआई मशीन भी उपलब्ध होगी। इससे मरीजों को बाहर खर्च कर एमआरआई कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। करीब आधे घंटे तक उन्होंने पांचवीं मंजिल के विभिन्न वार्डों, आईसीयू समेत कई जगहों का निरीक्षण किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---